JEECUP 2025 Counselling: जीकप काउंसलिंग राउंड 5 सीट आवंटन आज होगा जारी, दस्तावेज सत्यापन, सीट विड्रॉल डेट
Saurabh Pandey | August 10, 2025 | 10:55 AM IST | 1 min read
जीकप राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम के बाद, उम्मीदवारों को ऑनलाइन लॉगिन के माध्यम से अपना सुरक्षा शुल्क और काउंसलिंग शुल्क जमा करना होगा। यह सुविधा 11 अगस्त को खुलेगी और 13 अगस्त को बंद होगी।
नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश आज यानी 10 अगस्त को यूपीजेईई पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के राउंड 5 सीट का सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के 5वें राउंड में भाग लिया है, वे जीकप सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी होने के बाद देख सकते हैं।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जीकप राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। यूपी पॉलिटेक्निक से पांचवें राउंड की काउंसलिंग में उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के अभ्यर्थी शामिल हैं। उन्हें इस राउंड के लिए 6 से 9 अगस्त तक विकल्प भरने की अनुमति दी गई थी।
जीकप राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम के बाद, उम्मीदवारों को ऑनलाइन लॉगिन के माध्यम से अपना सुरक्षा शुल्क और काउंसलिंग शुल्क जमा करना होगा। यह सुविधा 11 अगस्त को खुलेगी और 13 अगस्त को बंद होगी।
JEECUP Counselling 2025: दस्तावेज सत्यापन
जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होकर 14 अगस्त (शाम 6 बजे) को समाप्त होगी। उम्मीदवार चौथे और पांचवें राउंड में आवंटित सीटें 14 अगस्त को वापस ले सकते हैं।
JEECUP Counselling 2025: सीट स्वीकृति शुल्क
जिन उम्मीदवारों को पांचवे राउंड में सीट आवंटित होती है, उन्हें सीट स्वीकृति शुल्क 250 रुपये और काउंसलिंग शुल्क के रुप में 3,000 रुपये जमा करना होगा।
JEECUP Counselling 2025: सीट आवंटन रिजल्ट
- जीकप की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर यूपी पॉलिटेक्निक 5वें राउंड का सीट आवंटन परिणाम खोलें।
- अब अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
- इसके बाद अपना सीट आवंटन परिणाम देखें।
अगली खबर
]Coursera Global Skills Report 2025: भारत वैश्विक रैंकिंग में 89वें स्थान पर, एआई और टेक स्किल की मांग में तेजी
भारत में Coursera के शिक्षार्थियों की संख्या तेजी से बढ़कर 3.1 करोड़ के पार पहुंच गई है, जिससे कोर्सेरा पर कुल शिक्षार्थियों की संख्या के मामले में भारत ने यूरोप को भी पीछे छोड़ दिया है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल