JEECUP 2025: यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा शेड्यूल जारी, मार्किंग स्कीम, एडमिट कार्ड; रिजल्ट डेट जानें
Saurabh Pandey | January 16, 2025 | 01:08 PM IST | 2 mins read
यूपीजेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा राज्य भर के पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष (लेटेरल एंट्री) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली : संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश यानी जीकप 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पॉलिटेक्निक और औद्योगिक सुरक्षा पाठ्यक्रमों में पोस्ट डिप्लोमा के लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE) में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। जीकप के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2025 तक है।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जेईईसीयूपी 2025 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जीकप परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
JEECUP 2025: परीक्षा तिथि, पाठ्यक्रम ग्रुप
यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा 20 मई से 28 मई 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा पाठ्यक्रम ग्रुप A, ग्रुप-E1, E2 ग्रुप-B,C,D,F,G,H,I,K1- K8,L के लिए आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार परीक्षा का समय और शिफ्ट की सूचना परिषद की वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
UP Polytechnic 2025: जीकप प्रवेश-पत्र
यूपी पॉलिटेक्निक (जीकप) प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल https://jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना आधार नंबर दर्ज कर प्रवेश पत्र को डाउनलोड करना होगा। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश पत्र 14 मई 2025 को जारी किया जाएगा।
JEECUP 2025: मार्किंग स्कीम
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न में उत्तर के कुल 4 विकल्प होंगे और प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाएंगे। उत्तर के चारों विकल्पों में केवल एक उत्तर (विकल्प) सही होगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर कोई भी नेगेटिव अंक नहीं दिया जायेगा। यदि कोई प्रश्न गलत होता है या 2 विकल्प सही होने पर उस प्रश्न को हल करने वाले अभ्यर्थी को पूरे 4 अंक दिए जाएंगें।
UP Polytechnic JEECUP 2025: रिजल्ट डेट
संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 के परीक्षाफल की घोषणा 10 जून को 2025 को की जाएगी। इसके बाद इसे नेट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://jeecup.admissions.nic.in पर जाकर इसे चेक कर डाउनलोड कर सकेंगे।
JEECUP 2025: काउंसलिंग शेड्यूल
यूपी पॉलिटेक्निक ऑनलाइन काउंसलिंग तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग संबंधी समस्त कार्य, विस्तृत विवरण परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://jeecup.admissions.nic.in पर 15 जून 2025 से उपलब्ध रहेगा। समस्त काउंसलिंग / प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2025 तक है।
यूपीजेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा राज्य भर के पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष (लेटेरल एंट्री) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इन संस्थानों में उत्तर प्रदेश में सरकारी-संचालित कॉलेज, सहायता प्राप्त संस्थान, सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) पॉलिटेक्निक, साथ ही निजी पॉलिटेक्निक कॉलेज शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार