JEECUP 2024: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आवेदन का अंतिम दिन कल, jeecup.admissions.nic.in से करें अप्लाई
Santosh Kumar | May 9, 2024 | 02:22 PM IST | 2 mins read
आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी वर्ग के लिए शुल्क 200 रुपये है।
नई दिल्ली: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 10 मई को बंद होने जा रही है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश अब तक आवेदन पत्र नहीं भर पाए हैं, वे तुरंत जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने करेक्शन विंडो की तारीखों की भी घोषणा की है।
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी वर्ग के लिए शुल्क 200 रुपये है। भुगतान नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थी 12 मई तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
परिषद द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र में त्रुटियों को ठीक करने के लिए सुधार विंडो 11 से 12 मई को रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। तारीख जारी होने के बाद परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
JEECUP Registration 2024: ऐसे करें अप्लाई
छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से UP Polytechnic Entrance Exam 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- Homepage पर 'Online Application Form Submission for JEECUP - 2024' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां नीचे जाकर 'Fresh Candidate Registration' लिंक पर क्लिक कर Agree करें।
- पेज पर आवश्यक डीटेल दर्ज कर सबमिट करें।
- अब लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और इसकी हार्डकॉपी निकालकर रख लें।
UP Polytechnic Entrance Exam: परीक्षा पैटर्न
जेईईसीयूपी परीक्षा पैटर्न प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए अलग है। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। अंकन योजना के अनुसार, जेईईसीयूपी प्रश्न पत्र में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। यूपी पॉलिटेक्निक 2024 पाठ्यक्रम यूपी कक्षा 10, 11 और 12 के पाठ्यक्रम पर आधारित है।
अगली खबर
]CGBSE Board 12th Topper List 2024: सीजीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर सूची जारी, महक अग्रवाल ने किया टॉप
जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर छत्तीसगढ़ इंटर रिजल्ट 2024 देख सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम के साथ सीजीबीएसई बोर्ड 12वीं टॉपर सूची भी घोषित की है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी