JEE Main Session 2 Result 2024: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट आज हो सकता है जारी; ईमेल द्वारा भेजे जाएंगे स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | April 23, 2024 | 05:13 PM IST | 2 mins read
नतीजे जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार जेईई-एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर बीई, बीटेक परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: अप्रैल सत्र के लिए जेईई मेन सत्र 2 का परिणाम राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा किसी भी समय जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनटीए आज यानी 23 अप्रैल को नतीजे घोषित कर सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
NTA JEE Main Session 2 परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सत्र 2 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे। किसी भी प्रश्न का उत्तर देने पर (-1) अंक दिया जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे। जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 4, 5, 6, 8, 9 और 12 अप्रैल, 2024 को आयोजित की गई थी।
JEE Main Session 2 Result 2024: ईमेल द्वारा भेजे जाएंगे रिजल्ट
जेईई मेन 2024 के सूचना बुलेटिन के अनुसार, एनटीए ने कहा कि "जेईई (मेन) 2024 के अंतिम स्कोरकार्ड की एक प्रति उम्मीदवारों के पंजीकृत ई-मेल पते पर भेजी जाएगी।" जेईई मेन 2024 परिणाम की तारीख आधिकारिक तौर पर 25 अप्रैल, 2024 है। चूंकि अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है, इसलिए अंतिम परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं।
बता दें कि एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की, जिनमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।
Also read JEE Main Result 2024 Live: जेईई मेन अप्रैल 2024 फाइनल आंसर की जारी, रिजल्ट जल्द, डायरेक्ट लिंक
NTA JEE Main Session 2 Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके JEE Main Session 2 Result 2024 जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, JEE Main Session 2 Result Link पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके Submit करें।
- JEE Main Session 2 Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें भविष्य के संदर्भ के लिए संभालकर रख लें।
आपको बता दें कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 से शुरू की गई थी। उम्मीदवार किसी भी सहायता या समस्या के मामले में हेल्पलाइन नंबर 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार