JEE Main Final Answer Key: जेईई मेन फाइनल आंसर की आज होगी जारी, 19 अप्रैल तक आएगा रिजल्ट
Saurabh Pandey | April 18, 2025 | 11:29 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन सत्र 2 का परिणाम जेईई एडवांस्ड कट-ऑफ, अखिल भारतीय रैंक धारकों और राज्यवार टॉपर्स के साथ घोषित किया जाएगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज यानी 18 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जेईई मेन 2025 सत्र-II की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी करेगा। इससे पहले एनटीए ने जेईई मेन की फाइनल आंसर की 17 अप्रैल को जारी किया था, लेकिन बाद में फिर इसे हटा लिया गया था।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
एनटीए ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि जेईई मेन 2025 सेशन 2 का रिजल्ट कल यानी 19 अप्रैल 2025 तक घोषित किया जाएगा।
JEE Main 2025 Session 2 Result: एनटीए ने हटाई थी फाइनल आंसर की
एनटीए ने JEE Main 2025 फाइनल आंसर की लिंक को एक प्रश्न हटाए जाने के बाद हटा दिया। विशेष रूप से, उम्मीदवारों ने जेईई मेन सत्र 2 प्रोविजनल आंसर की 2025 में नौ त्रुटियों का आरोप लगाया।
JEE Main Session 2 Result 2025 Link स्कोरकार्ड क्रेडेंशियल
जेईई मेन स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी जेईई मेन 2025 आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
JeeMain Result 2025 Session 2: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- अब 'View JEE Main 2025 result' पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- JEE Main 2025 रिजल्ट स्कोर के साथ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- JEE Main 2025 रिजल्ट डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
Marks Calculator JEE Mains 2025: संभावित कटऑफ
विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए अपेक्षित कट-ऑफ 90 से 95, ईडब्ल्यूएस- 80 से 84, ओबीसी-एनसीएल- 77 से 80, एससी- 60 से 64, एसटी- 43 से 47 के बीच रहेगी। जनवरी सत्र में, सामान्य वर्ग के लिए जेईई मेन कट ऑफ 95 से ऊपर, ईडब्ल्यूएस- 85 से ऊपर, ओबीसी-एनसीएल- 83+, एससी, एसटी- 50+ थी।
JEE Mains Percentile Predictor: जेईई एडवांस क्वालीफाइंग कट-ऑफ
केवल शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवार ही जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। इस वर्ष उम्मीदवारों की अधिक संख्या के साथ, सामान्य श्रेणी के लिए क्वालीफाइंग कट-ऑफ 2024 में 93.24 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में लगभग 93.85 प्रतिशत हो जाने की संभावना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल