JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 आवेदन में सुधार का आखिरी मौका आज, प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | February 28, 2026 | 07:00 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन सेशन 2 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से 28 फरवरी को रात 11:50 बजे तक जेईई मेन सेशन 2 आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन सेशन 2 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए ने कहा कि आवेदन में संशोधन की सुविधा केवल एक बार ही दी जाएगी, इसलिए सावधानीपूर्वक सुधार करें। निर्धारित तिथि व समय के बाद जेईई मेन 2026 करेक्शन लिंक निष्क्रिय हो जाएगी।
एनटीए के अनुसार, “यह अवसर उन सभी अभ्यर्थियों को दिया जा रहा है, जिन्होंने जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए नए उम्मीदवार के रूप में आवेदन किया है। इसके अतिरिक्त, वे अभ्यर्थी भी इस सुविधा के पात्र हैं, जिन्होंने जेईई (मुख्य) - 2026 सत्र-1 के लिए आवेदन किया था और सत्र-2 के लिए भी पंजीकरण किया है।”
जेईई मेन 2026 करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थायी और वर्तमान पता, आपातकालीन संपर्क विवरण और लाइव या अपलोड की गई फोटो में बदलाव की अनिमति नहीं है। करेक्शन विंडो बंद होने के बाद एनटीए की ओर से जेईई मेन सेशन 2 सिटी स्लिप 2026 जारी की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, आवेदन में बदलाव के समय अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान संबंधित कैंडिडेट को क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ यूपीआई के माध्यम से करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
JEE Main 2026 Session 2 Correction Window: सुधार कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार जेईई मेन 2026 सेशन 2 एप्लीकेशन में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, करेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- फॉर्म में सुधार करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा