Abhay Pratap Singh | February 5, 2026 | 02:36 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन जनवरी प्रोविजनल आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लिंक 4 फरवरी से सक्रिय है।
Boost your preparation with JEE Main 2026 – 10 full-length mock tests. Practice real exam patterns, improve accuracy, and track your performance effectively.
Attempt Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) 2026 सत्र 1 (पेपर 1 बीई/ बीटेक) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो कल बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करके प्रोविजनल आंसर की पर चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
JEE Main 2026: April Session Admit Card Link
JEE Main: Last 10 Year's Ques | Top 30 Most Repeated Questions
JEE Main Prep: High Scoring Chapters | Mock Test | Important Formulas
Don't Miss: Foreign Universities in India | College Predictor
जेईई मेन सेशन 1 आंसर की ऑब्जेक्शन लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर 6 फरवरी (रात 11:50 बजे) तक सक्रिय रहेगी। जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्तियां उठाने के लिए परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
एनटीए ने जेईई मेन जनवरी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 4 फरवरी को जारी की थी। निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सहायक दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्तियां समय रहते दर्ज करा लें।
चैलेंज के लिए फीस ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएगी। जेईई मेन आंसर की की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। यदि उम्मीदवार द्वारा दी गई चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर की को संशोधित किया जाएगा और उसी के अनुसार सभी उम्मीदवारों के जवाबों पर लागू किया जाएगा
रिवाइज्ड फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को उसकी चुनौती स्वीकार या अस्वीकार किए जाने के बारे में व्यक्तिगत रूप से सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के निपटारे के बाद विशेषज्ञों द्वारा फाइनल की गई उत्तर कुंजी ही अंतिम होगी।
जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां उठाने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं: