JEE NEET Exam: जेईई मेन, नीट, सीयूईटी सहित अन्य एंट्रेंस एग्जाम के लिए IIT, NIT, KV, JNV में बनाए जाएंगे सेंटर
Abhay Pratap Singh | November 4, 2024 | 03:46 PM IST | 2 mins read
एनटीए परीक्षा सुधार समिति की ओर से प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भी इस्तेमाल की सिफारिश की गई है।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main), नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (NEET UG), कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) सहित अन्य परीक्षाओं के लिए आईआईटी, एनआईटी, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालयों में एग्जाम सेंटर बनाए जाएंगे। पेपर लीक या गड़बड़ी से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस -
एनटीए परीक्षा सुधार समिति ने प्रवेश परीक्षाओं में होने वाली अनियमितता को रोकने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों पर बड़े बदलाव करने की सिफारिश की है। इसके अलावा, समिति की ओर से प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भी इस्तेमाल की सिफारिश की गई है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को एग्जाम सेंटर से लेकर परीक्षा के आयोजन तक, प्रश्न-पत्र, उत्तर कुंजी सहित अन्य कार्यों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करना होगा, ताकि जेईई, नीट, सीयूईटी समेत अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को रोका जा सके। समिति ने परीक्षा एजेंसी एनटीए को एग्जाम सेंटर बनाने व वर्कफोर्स तैयार करने की सलाह दी है।
एनटीए परीक्षा सुधार समिति -
समिति ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं को सुरक्षित करने के लिए सबसे पहले परीक्षा आयोजन के तरीकों में बदलाव का निर्देश दिया है। वहीं, सरकारी संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाने पर जोर दिया गया है, क्योंकि यहां सीसीटीवी से निगरानी तथा ऑनलाइन व हाईब्रिड परीक्षाओं के लिए पहले से सेटअप तैयार रहता है।
आगे कहा गया कि, इससे परीक्षा एजेंसी को परीक्षाओं के लिए अलग से सुपरिटेंडेंट, सुपरवाइजर व शिक्षकों की भर्ती अलग से नहीं करनी होगी। इन संस्थानों के निदेशक, विभाग प्रमुख और शिक्षकों की राष्ट्रीय परीक्षाओं के सुरक्षित आयोजन में मदद ली जा सकती है। इसके लिए एनटीए को इन्हें परीक्षा के आधार पर ट्रेनिंग देनी होगी।
जेईई एडवांस्ड के आयोजन का सुझाव -
एनटीए परीक्षा सुधार समिति ने कहा कि एनटीए को आईआईटी से जेईई एडवांस्ड की तैयारी व आयोजन के संबंध में जायजा लेने की जरूरत है। इसमें टीसीएस अपने तैयार केंद्रों में एडवांस्ड एग्जाम कराता है तथा कंप्यूटर एवं परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उसकी होती है। इसके अलावा, गोपनीय जिम्मेदारियां आईआईटी अपने हाथ में रखता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम