Abhay Pratap Singh | August 21, 2025 | 11:55 AM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी सीईएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 में कुल 31, 639 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 7,358 मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाए गए।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा (CES) (सामान्य / विशेष भर्ती) मुख्य परीक्षा कार्यक्रम 2024 जारी कर दिया गया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीपीएससी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस मेन्स 2025 एग्जाम 28 और 29 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams 2023
यूपीपीएससी कंबाइंड स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस (मेन्स) परीक्षा 2024 का शेड्यूल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करा दिया गया है। राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2024 के माध्यम से आयोग उत्तर प्रदेश में कुल 609 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा।
नीचे सारणी में यूपीपीएससी सीईएस मुख्य परीक्षा 2024 कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा तिथि व शाखा | पहली पाली | दूसरी पाली |
|---|---|---|
| सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक | दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक | |
| 28 सितंबर, 2025 सिविल शाखा | 1- सामान्य हिंदी 2- मुख्य विषय (सिविल इंजीनियर-1) | 1- सामान्य अध्ययन 2- मुख्य विषय (सिविल इंजीनियर-2) |
| 29 सितंबर, 2025 अन्य शाखा (मैकेनिकल, इंजीनियरिंग-1, विद्युत इंजीनियरिंग-1, कृषि इंजीनियरिंग-1) | 1- सामान्य हिंदी 2- मुख्य विषय (मैकेनिकल, इंजीनियरिंग-1, विद्युत इंजीनियरिंग-1, कृषि इंजीनियरिंग-1) | 1- सामान्य अध्ययन 2- मुख्य विषय (मैकेनिकल, इंजीनियरिंग-2, विद्युत इंजीनियरिंग-2, कृषि इंजीनियरिंग-2) |
यूपीपीएससी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस 2024 मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिसे कैंडिडेट अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। हाल टिकट के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा (सामान्य / विशेष भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा 2024 में कुल 31,639 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 7358 मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाए गए। यूपीपीएससी सीईएस परीक्षा 2024 के लिए कुल 78,798 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। अधिक जानकारी के लिए यूपीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीपीएससी सीईएस मेन्स शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं: