JEE Main 2025 Analysis: जेईई मेन जनवरी 28 शिफ्ट 1 एनालिसिस; गणित कठिन, भौतिकी चुनौतीपूर्ण, केमिस्ट्री सरल रही
Abhay Pratap Singh | January 28, 2025 | 01:54 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 28 जनवरी शिफ्ट 1 का पेपर पिछले दिन यानी 24 जनवरी के पेपर और पिछले साल यानी 2024 के पेपर की तुलना में कठिन था।
नई दिल्ली: परीक्षा एजेंसी एनटीए की ओर से जेईई मेन 2025 सत्र 1 के लिए आज यानी 28 जनवरी को शिफ्ट 1 की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सफलतापूर्वक समाप्त कर ली गई है। करियर्स360 ने जेईई मेन जनवरी 28 शिफ्ट 1 एनालिसिस में गणित सेक्शन को कठिन, भौतिकी को चुनौतीपूर्ण और केमिस्ट्री को सरल बताया है।
करियर360 के जेईई मेन एनालिसिस 2025 के अनुसार, “जेईई मेन 28 जनवरी शिफ्ट 1 का पेपर पिछले दिन यानी 24 जनवरी के पेपर और पिछले साल यानी 2024 के पेपर की तुलना में कठिन था। इसमें गणित लंबा, भौतिकी वैचारिक रूप से चुनौतीपूर्ण और रसायन विज्ञान सरल था, लेकिन एनसीईआरटी पर बहुत अधिक निर्भर था।”
करियर 360 परीक्षा विश्लेषण के अनुसार, गणित विषय से प्रायिकता, वृत्त और अवकल समीकरण से एक-एक प्रश्न पूछा गया था तथा वेक्टर से तीन प्रश्न पूछे गए थे। वहीं, रसायन विज्ञान विषय में पी-ब्लॉक तत्व, रासायनिक गतिकी से एक प्रश्न और आवर्त सारणी से दो से तीन प्रश्न पूछे गए थे, जबकि भौतिकी में अवधारणात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण प्रश्न थे।
JEE Mains Paper Analysis 2025: सब्जेक्ट-वाइज कठिनाई स्तर
- गणित - मैथमेटिक्स सेक्शन के प्रश्न लंबे थे, जिससे गणना और समस्या-समाधान के लिए काफी समय की आवश्यकता थी।
- भौतिकी - वैचारिक रूप से चुनौतीपूर्ण प्रश्नों के साथ कठिनाई का स्तर उच्च था।
- रसायन विज्ञान - पेपर काफी हद तक एनसीईआरटी-आधारित था, जिससे पाठ्यपुस्तक की अच्छी तैयारी करने वालों के लिए यह अपेक्षाकृत सरल रहा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हाल ही जारी नोटिस में कहा कि, “जेईई मेन 2025 परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़े गए किसी भी अभ्यर्थी को भविष्य में तीन वर्षों तक परीक्षा से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। साथ ही, उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी की जा सकती है।”
एनटीए जेईई मेन एग्जाम शेड्यूल 2025 के अनुसार, शिफ्ट 2 के लिए जेईई मेन जनवरी 28 परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर 30 से 60 मिनट पहले रिपोर्ट करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी