Abhay Pratap Singh | December 2, 2025 | 07:02 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन करेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए कैंडिडेट को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आज जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर 2 दिसंबर (रात 11:50 बजे) तक जेईई मेन 2026 आवेदन में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन करेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए कैंडिडेट को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई मेन 2026 सत्र 1 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से 27 नवंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी। जेईई मेन सेशन 1 2026 परीक्षा 21 से 30 जनवरी, 2026 तक कराई जाएगी।
अभ्यर्थियों को नाम, माता-पिता का नाम, कक्षा 10/12 की जानकारी, राज्य पात्रता कोड, परीक्षा शहर वरीयता, परीक्षा माध्यम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, उप-श्रेणी, हस्ताक्षर और आधार विवरण जैसी जानकारी में सुधार करने की अनुमति है। हालांकि, पंजीकृत मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थायी व वर्तमान पता, आपातकालीन फोन नंबर और फोटो सुधार नहीं कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, “कैंडिडेट्स 2 दिसंबर, 2025 (रात 11:50 बजे तक) तक करेक्शन कर सकते हैं। इसके बाद, एनटीए किसी भी हालत में किसी भी जानकारी में कोई भी करेक्शन नहीं करेगा। एक्स्ट्रा फीस (जहां भी लागू हो) संबंधित कैंडिडेट को क्रेडिट/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ यूपीआई से देनी होगी।”
जेईई मेन 2026 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। जेईई मेन परीक्षा साल में दो बार सेशन-1 और सेशन-2 के लिए आयोजित की जाती है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जेईई मेन 2026 एप्लीकेशन में आवश्यक सुधार कर सकते हैं: