JEE Main 2025 April 7 Exam Analysis: जेईई मेन 7 अप्रैल शिफ्ट 2 एग्जाम एनालिसिस, भौतिकी सेक्शन सबसे आसान रही
Abhay Pratap Singh | April 7, 2025 | 09:27 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 7 अप्रैल शिफ्ट 2 परीक्षा विश्लेषण के अनुसार, “विषयवार कठिनाई के स्तर का क्रम उच्चतम से निम्नतम तक इस प्रकार था: गणित > रसायन विज्ञान > भौतिकी।”
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आज यानी 7 अप्रैल को जेईई मेन 2025 शिफ्ट 2 की परीक्षा सफलतापूर्वक समाप्त कर ली गई। शिफ्ट 2 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई। जेईई मेन 7 अप्रैल शिफ्ट 2 एग्जाम एनालिसिस के अनुसार, तीनों सेक्शन में भौतिकी सबसे आसान रही।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
विषय विशेषज्ञों के अनुसार, गणित सेक्शन सबसे लंबा था, जिसके लिए समय प्रबंधन की आवश्यकता थी, जबकि भौतिकी सेक्शन सबसे आसान रही। रसायन विज्ञान सेक्शन मध्यम रूप से कठिन था, जिसमें मुश्किल सवाल थे। कक्षा 11 के सिलेबस की तुलना में कक्षा 12 के सिलेबस से ज्यादा प्रश्न पूछे गए थे।
छात्रों की प्रतिक्रियाओं के अनुसार, जेईई मेन 7 अप्रैल शिफ्ट 2 परीक्षा कठिनाई स्तर में मध्यम थी, जबकि जबकि भौतिकी और रसायन विज्ञान अनुभाग आसान थे। जेईई मेन सत्र 2 दिन 4 शिफ्ट 2 परीक्षा विश्लेषण के अनुसार, “विषयवार कठिनाई के स्तर का क्रम उच्चतम से निम्नतम तक इस प्रकार था: गणित > रसायन विज्ञान > भौतिकी।”
JEE Mains 2025 April 7 Shift 2: विषयवार परीक्षा विश्लेषण
करियर 360 विशेषज्ञों के अनुसार, जेईई मेन्स 2025 7 अप्रैल शिफ्ट 2 सब्जेक्ट-वाइज एनालिसिस की जांच कर सकते हैं:
गणित सेक्शन -
विषय विशेषज्ञों के अनुसार, गणित का सेक्शन सबसे लंबा था, जिसके लिए समय प्रबंधन और समस्या-समाधान कौशल की आवश्यकता थी। कुल मिलाकर, 7 अप्रैल की शिफ्ट 2 का गणित का पेपर 2, 3 और 4 अप्रैल की शिफ्ट की तुलना में लंबा और कठिन था।
रसायन विज्ञान सेक्शन -
रसायन विज्ञान अनुभाग का समग्र कठिनाई स्तर आसान से मध्यम था, और अधिकांश प्रश्न कथन-आधारित थे। रसायन विज्ञान अनुभाग में अभिकथन कारण-आधारित प्रश्न थे और जनवरी शिफ्ट 2025 के पेपर की तुलना में पेपर थोड़ा कठिन था।
भौतिकी सेक्शन -
जेईई मेन 2025 7 अप्रैल शिफ्ट 2 के पेपर का भौतिकी सेक्शन कठिनाई में आसान से मध्यम था और अप्रैल 2025 में अन्य शिफ्टों की तुलना में अपेक्षाकृत आसान था। भौतिकी सेक्शन गणित और रसायन विज्ञान सेक्शन की तुलना में आसान था, और अधिकांश प्रश्न सूत्र-आधारित थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम