Abhay Pratap Singh | January 11, 2025 | 06:29 PM IST | 5 mins read
जेईई मेन 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप और जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) 2025 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। जेईई मुख्य परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अब जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 का इंतजार है। एनटीए jeemain.nta.nic.in 2025 जल्द ही जेईई मेन एडमिट कार्ड लिंक सक्रिय करेगा।
जेईई मेन 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप और जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। जेईई मेन हाल टिकट 2025 परीक्षा से तीन दिन पहले यानी 19 जनवरी को जारी किया जा सकता है।
जेईई मेन 2025 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, पेपर-1 (बीई/बीटेक) 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को और और पेपर-2 30 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। पेपर 1 दो शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक तथा पेपर 2 की परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी।
पहला पेपर बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। वहीं, दूसरे पेपर में दो भाग हैं। पेपर 2A बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (BArch) के लिए है और पेपर 2B बैचलर ऑफ प्लानिंग (BPlanning) कोर्स के लिए है।
एनटीए ने इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा में बड़े बदलाव किए हैं, जेईई मेन पेपर के सेक्शन बी से वैकल्पिक प्रश्न हटा दिए हैं और जेईई मेन 2025 टाई-ब्रेकिंग नियम को संशोधित किया है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए जेईई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
नवीनतम अपडेट के अनुसार, सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (CSAB) ने घोषणा की है कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में प्रवेश के शुरुआती चरणों में सीट हासिल न कर पाने वाले पूर्वोत्तर के छात्रों के लिए JEE मेन काउंसलिंग का एक विशेष राउंड आयोजित किया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों के सामने आने वाली चुनौतियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जेईई मेन परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि, प्रश्न पत्र पैटर्न, अंकन योजना, टाई-ब्रेकिंग नियम, उत्तीर्ण अंक, तैयारी टिप्स सहित अन्य अपडेट के लिए Careers360 पर बने रहें।
January 11, 2025 | 06:29 PM IST
परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, ओडिशा, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में (jee mains exam centres near me ) आयोजित की जाएगी।
January 11, 2025 | 06:02 PM IST
जेईई मेन 2025 परीक्षा शहर सूचना पर्ची पर निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे:
इसे भी पढ़ें - JEE Main 2025: एनआईटी पटना में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
January 11, 2025 | 05:32 PM IST
एनटीए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड (jee mains 2025 exam date session 1) जारी करेगा।
January 11, 2025 | 05:08 PM IST
उम्मीदवार नीचे दिए गए जेईई मेन 2024 के पिछले वर्ष कट-ऑफ की जांच कर सकते हैं:
कैटेगरी | कटऑफ |
---|---|
सामान्य | 93.2362181 |
सामान्य-पीडब्ल्यूडी | 0.0018700 |
ईडब्ल्यूएस | 81.3266412 |
ओबीसी | 79.6757881 |
एससी | 60.0923182 |
एसटी | 46.6975840 |
January 11, 2025 | 04:33 PM IST
एनटीए ने जेईई मेन्स 2025 एडमिट कार्ड जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, हालांकि, जेईई मेन एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले 19 जनवरी को जारी होने की उम्मीद है।
January 11, 2025 | 03:59 PM IST
एनटीए शेड्यूल के मुताबिक, बीटेक के लिए जेईई मेन 2025 परीक्षा (jee mains 2024 paper pdf) 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को होगी, जबकि बीआर्क परीक्षा 30 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
इसे भी पढ़ें - JEE Main 2025 : जेईई मेन स्कोर के माध्यम से इंजीनियरिंग में प्रवेश देने वाले भारत के टॉप कॉलेज; शुल्क जानें
January 11, 2025 | 03:29 PM IST
jee mains 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। हालांकि, बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
इसे भी पढ़ें - JEE Main 2025: यूपी के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज कौन से हैं? फीस, एलिजिबिलिटी और प्लेसमेंट जानें
January 11, 2025 | 03:03 PM IST
jee 2025 city intimation slip की जांच करने के चरण नीचे जांच सकते हैं:
इसे भी पढ़ें - JEE Main 2025: एमएनएनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन 2025 में कितने मार्क्स चाहिए? कटऑफ और फीस जानें
January 11, 2025 | 02:36 PM IST
jee mains 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को तीन विषयों भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के तहत परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। उम्मीदवारों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विषय-वार वेटेज के अनुसार जेईई मेन पाठ्यक्रम 2025 की तैयारी करनी चाहिए।
January 11, 2025 | 01:28 PM IST
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) दिल्ली ने पिछले तीन वर्षों में सभी प्रमुख बीटेक कार्यक्रमों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन कट-ऑफ में गिरावट देखी है।
इसे भी पढ़ें - JEE Main 2025: जेईई मेन 2025 के लिए अच्छी रैंक क्या है? एनालिसिस और टिप्स जानें
January 11, 2025 | 01:06 PM IST
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा में कुल 90 प्रश्न होंगे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन परीक्षा पैटर्न 2025 (jee mains exam) को संशोधित किया है।
January 11, 2025 | 12:28 PM IST
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके jee intimation slip 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
January 11, 2025 | 11:56 AM IST
एनटीए ने अभी तक jee admit card 2025 जारी होने की तिथि की घोषणा नहीं की है। उम्मीद जताई गई है कि nta jee mains एडमिट कार्ड 18 या 19 जनवरी को जारी किया जाएगा।
January 11, 2025 | 11:27 AM IST
jee mains 2025 admit card release date डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं:
इसे भी पढ़ें - Supreme Court ने 5 से 18 नवंबर के बीच परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों को जेईई एडवांस्ड के लिए पंजीकरण की दी अनुमति
January 11, 2025 | 11:16 AM IST
JEE Main Hall Ticket 2025 निम्नलिखित वेबसाइटों पर जारी किए जाएंगे:
January 11, 2025 | 11:16 AM IST
एनटीए ने 22 जनवरी से निर्धारित सत्र 1 की परीक्षाओं के लिए jee 2025 city intimation slip जारी कर दी है।