Santosh Kumar | January 18, 2025 | 03:23 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की आवश्यकता होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2025 सेशन 1 एडमिट कार्ड 22, 23 और 24 परीक्षा तिथि के लिए जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए द्वारा जेईई मेन 2025 परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए ने पहले ही जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप 2025 जारी कर दी है।
जेईई मेन्स 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप उस विशिष्ट शहर के बारे में जानकारी प्रदान करती है जहां उम्मीदवार अपनी जेईई मेन परीक्षा देंगे, जबकि जेईई मेन एडमिट कार्ड में परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी होती है।
एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा की शिफ्ट 1 का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है जबकि शिफ्ट 2 का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक है।
जेईई मेन हॉल टिकट 2025 पर परीक्षा केंद्र का नाम, शिफ्ट का समय, परीक्षा के दिन के निर्देश आदि विवरण प्रदर्शित होंगे। जेईई मेन 2025 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
Also readJEE Main 2025 City Intimation Slip: जेईई मेन सत्र 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप jeemain.nta.nic.in पर जारी
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनटीए जेईई मेन सत्र 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
एनटीए 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को बीई/बीटेक के लिए और 30 जनवरी को बीआर्क/बीप्लानिंग के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। जेईई मेन 2025 सत्र 2 1 से 8 अप्रैल के बीच आयोजित किया जा सकता है।
जेईई मेन 2025 सत्र 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार दिल्ली के निवासी हैं या दूसरे राज्यों से दिल्ली में रह रहे हैं, अगर उन्हें एनआईटी दिल्ली में एडमिशन चाहिए तो उन्हें यह जरूर जानना चाहिए कि एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए?
Santosh Kumar