JEE Main Topper 2025: राजस्थान के 5 में से 4 टॉपर्स कोटा के 1 कोचिंग संस्थान से; जानें इनकी स्ट्रेटजी, टिप्स
Santosh Kumar | February 13, 2025 | 09:42 AM IST | 2 mins read
100 एनटीए स्कोर पाने वाले ओम प्रकाश बेहरा, रजित गुप्ता, सक्षम जिंदल और अर्नब सिंह कोटा के एक ही कोचिंग संस्थान से हैं।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 100 एनटीए स्कोर हासिल करने वाले 14 उम्मीदवारों में से 5 राजस्थान के हैं, जिनमें से 4 छात्र कोटा के एक कोचिंग संस्थान से हैं। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2025 के पहले सेशन में राजस्थान के छात्रों का दबदबा रहा। जेईई मेन 2025 के टॉपर्स ने रिजल्ट के बाद अपनी रणनीति, टिप्स और सफलता के मंत्र साझा किए।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
100 एनटीए स्कोर करने वाले उम्मीदवारों में ओम प्रकाश बेहरा, रजित गुप्ता, सक्षम जिंदल और अर्नब सिंह शामिल हैं। चारों छात्र कोटा के एक ही कोचिंग संस्थान से हैं। जेईई मेन रिजल्ट के बाद संस्थान की ओर से यह जानकारी साझा की गई।
एनटीए ने मंगलवार (11 फरवरी) को घोषणा की कि देशभर से 14 छात्रों ने जेईई मेन्स 2025 के पहले संस्करण में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं, जिनमें राजस्थान के 5 छात्र शामिल हैं। जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।
JEE Main Topper 2025: 'समय सारिणी का पालन नहीं किया'
ओम प्रकाश बेहरा ने बताया कि उन्होंने कोटा में 3 साल तक पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि यहां का माहौल पढ़ाई के लिए सबसे अच्छा है। वहीं, एक अन्य अभ्यर्थी रजित गुप्ता ने बताया कि उन्हें जेईई-एडवांस में भी सफलता मिलने का पूरा भरोसा है।
उन्होंने कहा, "मैंने पढ़ाई के लिए कभी भी समय सारिणी का पालन नहीं किया क्योंकि इससे अनावश्यक दबाव पैदा होता है। इसलिए मैंने तभी पढ़ाई की जब मेरा मन हुआ और जितना भी समय मैंने पढ़ाई की, अच्छे से पढ़ाई की।"
JEE Main Result 2025: टॉपर्स की स्ट्रेटजी, सक्सेस मंत्रा
हरियाणा के हिसार निवासी सक्षम जिंदल ने कहा कि उन्होंने परीक्षा में सफलता पाने के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम और साप्ताहिक टेस्ट का पालन किया। भोपाल निवासी अर्नव सिंह ने कहा कि अभ्यास और शंकाओं का समाधान महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा, "जितना अधिक आप अपने संदेहों को दूर करेंगे, विषय पर आपकी पकड़ उतनी ही मजबूत होगी। मैं रोजाना 10-12 घंटे पढ़ाई करता हूं।" इसके अलावा ऑल इंडिया रैंक 1 पाने वाले आयुष सिंघल भी राजस्थान से हैं।
टॉपर आयुष सिंघल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने संकाय सदस्यों को दिया और कहा कि उन्होंने विषय से संबंधित उनकी सभी शंकाओं को दूर किया, जिसके चलते उन्होंने 100 पर्सेंटाइल का ड्रीम स्कोर हासिल किया।
इनपुट-पीटीआई
अगली खबर
]JEE Mains Result 2025 Live: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट, फाइनल आंसर की जल्द, जानें कटऑफ, लेटेस्ट अपडेट
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2025 स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट 11 फरवरी को जारी किया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी