Santosh Kumar | March 28, 2024 | 12:27 PM IST | 2 mins read
बीई, बी.टेक पाठ्यक्रमों के लिए जेईई मेन सत्र 2 पेपर 1 की परीक्षाएं पहले पांच दिनों में आयोजित की जाएंगी और बी.आर्क और बी.प्लानिंग के लिए पेपर 2 की परीक्षाएं अंतिम तिथि पर आयोजित की जाएगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा अप्रैल सत्र के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य 2024 की परीक्षा तिथियां जारी कर दी गई हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक, जेईई मेन 2024 सेशन 2 परीक्षा 4 से 12 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा के लिए जारी नोटिस जेईई-एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर देख सकते हैं। एनटीए ने परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
JEE Main 2024 Session 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई मेन 2024 सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर का विवरण शामिल है।
जेईई मेस सत्र 2 परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक देशभर के 319 शहरों में बनाए गए विभिन्न केंद्र पर किया जाएगा। इससे पहले, परीक्षा की तारीख 4 से 15 अप्रैल थी। JEE Main 2024 Session 2 प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले एनटीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
Also readJEE Main 2024 Paper 2 Topper List: जेईई मेन पेपर 2 टॉपर लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा पेपर 1 बीई, बी.टेक के लिए 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह की पाली में 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2024 सत्र 2 के पेपर 2 बीआर्क और बीप्लानिंग की परीक्षा आखिरी दिन यानी 12 अप्रैल को होगी, परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर JEE Main 2024 Session 2 City Intimation Slip डाउनलोड कर सकते हैं-
संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 से शुरू की गई थी। उम्मीदवार सिटी सूचना पर्ची डाउनलोड करने से संबंधित किसी भी सहायता या समस्या के मामले में हेल्पलाइन नंबर 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
Bihar Board 10th Result 2024 Live: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट जल्द जारी होगा। लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए वेबसाइट पर विजिट करते रहें। छात्र अपना 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट biharboardonline.biahr.gov.in पर जा कर देख सकेंगे।
Saurabh Pandey