JEE Main 2024 Exam Guidelines: जेईई मेन सेशन 2 बीआर्क, बीप्लानिंग परीक्षा आज, जानें जरूरी दस्तावेज, ड्रेस कोड
Santosh Kumar | April 12, 2024 | 07:13 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 सत्र 2 के पेपर 2 बी.आर्क और बी.प्लानिंग की परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: जेईई मेन परीक्षा सत्र 2 के लिए पेपर 2 परीक्षा बी.आर्क, बी.प्लानिंग आज यानी 12 अप्रैल को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाएगी। एनटीए ने अप्रैल सत्र के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 4 अप्रैल से शुरू की थी, आज परीक्षा का आखिरी दिन है। परीक्षा में शामिल होते समय उम्मीदवारों को कुछ दिशानिर्देश नहीं भूलना चाहिए।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन 2024 सत्र 2 के पेपर 2 बी.आर्क और बी.प्लानिंग की परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर मिलेगा। इससे पहले, जेईई मेन 2024 सत्र 2 पेपर 1 बीई, बी.टेक परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी।
JEE Main Exam Guidelines: जरूरी दिशानिर्देश
एनटीए ने JEE Main 2024 Session 2 Paper 2 के लिए परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश पहले ही उम्मीदवारों के साथ एडमिट कार्ड के माध्यम से साझा कर दिए हैं, उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों को समझ सकते हैं-
- JEE Main Exam 2024 में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को पेपर शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
- परीक्षा के दौरान, उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष में अपनी आवंटित सीट पर बैठना चाहिए।
- यदि कोई उम्मीदवार सीट बदलने का प्रयास करता है, तो उसे परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाएगा।
- एग्जाम सेंटर में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है।
- बिना हॉल टिकट के किसी भी हालत में उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षा के दौरान अपने साथ किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न रखें, चाहे वह स्मार्ट घड़ी ही क्यों न हो।
JEE Main 2024 Session 2: मुख्य दस्तावेज
- उम्मीदवार के पास परीक्षा स्थल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का होना जरूरी है।
- परीक्षा के दिन जेईई मेन एडमिट कार्ड और स्व-घोषणा पत्र ले जाना होगा।
- बिना हॉल टिकट के किसी भी हालत में उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- इसके अलावा फोटो पहचान प्रमाण के रूप में पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/ई-आधार भी मान्य होगा।
- सरकारी आईडी प्रूफ के रूप में आधारकार्ड व पैनकार्ड आदि भी होना चाहिए।
- उम्मीदवारों को दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें लानी होंगी।
JEE Main Exam Dress Code: परीक्षा का ड्रेस कोड
जेईई मेन सेशन 2 पेपर 2 बीआर्क, बीप्लानिंग परीक्षा के लिए ड्रेस कोड के बारे में नीचे बिंदु के माध्यम से बताया गया है-
- छात्रों को किसी भी प्रकार के आभूषण या कोई कपड़ा या धातु से युक्त वस्तु नहीं पहननी चाहिए।
- छात्रों को चश्मा, अंगूठी, कंगन या अन्य सामान पहनने से भी बचना चाहिए।
- टोपी, स्टोल, दुपट्टा, स्कार्फ, मफलर या सिर ढकने वाला कोई भी कपड़ा पहनना वर्जित है।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे खुले जूते जैसे चप्पल या सैंडल चुनें।
- साधारण और आरामदायक कपड़े पहनें। बहुत अधिक जेब वाली कोई चीज़ पहनने से बचें।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 से शुरू की गई थी। उम्मीदवार किसी भी सहायता या समस्या के मामले में हेल्पलाइन नंबर 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’