JEE Advanced Response Sheet 2024: जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट आज होगी जारी, डाउनलोड लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | May 31, 2024 | 07:28 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवारों के लिए आज यानी 31 मई को जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट आईआईटी मद्रास की वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
जेईई एडवांस पेपर-1 और पेपर-2 का आयोजन 26 मई 2024 को किया गया था। जेईई मेन 2024 परीक्षा में शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी जेईई एडवांस में शामिल हुए थे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
जेईई एडवांस 2024 प्रश्न पत्र में एमसीक्यू, एमएसक्यू और संख्यात्मक प्रश्न पूछे गए थे। जेईई एडवांस पेपर-1 और जेईई एडवांस पेपर-2 दोनों प्रश्न पत्रों में तीन सेक्शन भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित को शामिल किया गया था। जेईई एडवांस परीक्षा कुल 60 अंकों के लिए आयोजित की गई थी।
Also read JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस 2024 आधिकारिक प्रश्न पत्र जारी, jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड करें
जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। जेईई एडवांस 2024 आंसर की 2 जून को जारी की जाएगी। उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट का मिलान करके संभावित स्कोर की गणना कर सकेंगे।
JEE Advanced 2024: मार्किंग स्कीम
जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट नीचे दी गई सारणी में अंकन योजना देख सकते हैं:
| अनुभाग |
प्रश्नों के प्रकार |
अंकन योजना |
अधिकतम अंक |
|---|---|---|---|
|
1 |
संख्यात्मक आधारित दशमलव प्रकार के आठ प्रश्न जिनके उत्तर 2 दशमलव अंकों तक सही होंगे। |
पूर्ण अंक: सही उत्तर के लिए +3 शून्य अंक: अन्य सभी मामलों में 0 |
24 |
|
2 |
चार विकल्पों वाले छह प्रश्न, जिनमें से एक या एक से अधिक विकल्प सही थे। |
पूर्ण अंक: +4 यदि सभी सही विकल्प चुने गए हों आंशिक अंक: +3 यदि सभी चार विकल्प सही हैं लेकिन केवल तीन सही विकल्प चुने गए हैं आंशिक अंक: +2 यदि तीन या अधिक विकल्प सही हैं लेकिन केवल दो सही विकल्प चुने गए हैं आंशिक अंक: +1 यदि दो या अधिक विकल्प सही हैं लेकिन केवल एक सही विकल्प चुना गया है शून्य अंक: 0 यदि कोई भी विकल्प नहीं चुना गया हो नकारात्मक अंक: -2 अन्य सभी मामलों में |
24 |
|
3 |
चार प्रश्न, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न मिलान सूची प्रकार का था, अर्थात सूची-1 को सूची-2 से मिलान करें। सूची-1 में सूची-2 से मिलान करने के लिए 4 प्रश्न थे, जिनमें 5 विकल्प थे। एक या एक से अधिक विकल्प सही थे। |
पूर्ण अंक: +3 यदि सभी विकल्प सही हों, शून्य अंक: 0 यदि कोई भी विकल्प नहीं चुना गया नकारात्मक अंक: -1 अन्य सभी मामलों में |
12 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल