Trusted Source Image

RSSB 4th Grade DV 2026: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी के लिए चयनित कैंडिडेट की ओएमआर शीट जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | February 5, 2026 | 04:04 PM IST | 1 min read

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आंसर शीट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को पंजीकृत मोबाइल नंबर और एसएमएस के माध्यम से प्राप्त ओटीपी की आवश्यकता होगी।

आरएसएसबी 4th ग्रेड ओएमआर शीट 5 फरवरी से एक महीने तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरएसएसबी 4th ग्रेड ओएमआर शीट 5 फरवरी से एक महीने तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती 2024 के तहत दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए चयनित उम्मीदवारों की ओएमआर उत्तर पुस्तिकाएं जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपनी आरएसएसबी 4th ग्रेड ओएमएम शीट जांच सकते हैं।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आंसर शीट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को पंजीकृत मोबाइल नंबर और एसएमएस के माध्यम से प्राप्त ओटीपी की आवश्यकता होगी। ओएमआर शीट 5 फरवरी से एक महीने तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को ओएमआर प्राप्त करने के लिए डाउनलोड प्रक्रिया का पालन करना होगा।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि किसी भी ओएमआर को देखने या डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को हर बार लॉगिन करना होगा। आरएसएसबी द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 के लिए लिखित परीक्षा 19 से 21 सितंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी और रिजल्ट 16 जनवरी, 2026 को जारी किया गया।

Also readRSSB DEO DV Schedule 2025: आरएसएसबी डाटा एंट्री ऑपरेटर डीवी शेड्यूल जारी, चयनित अभ्यर्थियों की सूची जांचें

आरएसएसबी 4th ग्रेड स्कोरकार्ड 26 जनवरी से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। राजस्थान ग्रुप डी भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी के कुल 53,749 पदों को भरा जाएगा।

Rajasthan 4th Grade OMR Sheet 2026: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान ग्रुप डी ओएमआर शीट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक पोर्टल rssbasonline.com पर विजिट करें।
  • मोबाइल नंबर और ओटीपी की मदद से लॉगिन करें।
  • ओएमआर शीट जांचें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2024 में दस्तावेज सत्यापन के लिए 1.41 लाख अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications