Saurabh Pandey | February 5, 2026 | 03:59 PM IST | 1 min read
बीएसईबी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार 5 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक अपने सेकंड डमी एडमिट कार्ड में सुधार कर सकते हैं। 10 फरवरी के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में सुधार करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीईएलएड) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी) के लिए सेकंड डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। डीएलएड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com के माध्यम से डाउनलोड सकर सकते हैं।
बिहार डीएलएड सेकंड डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। डीएलएड एडमिट कार्ड 10 फरवरी, 2026 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे।
किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर, उम्मीदवारों को तुरंत स्कूल अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। जो छात्र अपनी श्रेणी को अनारक्षित में बदलना चाहते हैं, उन्हें 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। अंतिम तिथि के बाद, कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बीएसईबी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार 5 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक अपने डीएलएड सेकंड डमी एडमिट कार्ड में सुधार कर सकते हैं। 10 फरवरी के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में सुधार करने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपने एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को सही करवा लें।
यह परीक्षा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी द्वारा आयोजित की जाती है और उत्तर प्रदेश की विभिन्न राज्य यूनिवर्सिटी और उनसे जुड़े कॉलेजों में दो साल के बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कोर्स में एडमिशन के लिए होती है।
Santosh Kumar