JEE Advanced Answer Key 2024: जेईई एडवांस प्रोविजनल आंसर की जारी, आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | June 2, 2024 | 10:48 AM IST | 1 min read
जेईई एडवांस प्रोविजनल आंसर की 2024 के खिलाफ उम्मीदवार 3 जून तक ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने जेईई एडवांस 2024 प्रोविजनल आंसर की आज, 2 जून को जारी कर दी है। जेईई एडवांस 2024 पेपर-1 और पेपर-2 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से उम्मीदवार देख सकते हैं।
जेईई एडवांस 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 उत्तर कुंजी पेपर-1 और पेपर-2 के लिए पीडीएफ के रूप में उपलब्ध कराई गई है।
जेईई एडवांस आंसर की 2024 से असंतुष्ट उम्मीदवार चुनौती भी दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 3 जून तक खुली रहेगी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञ द्वारा की जाएगी। जिसके बाद, जेईई एडवांस फाइनल आंसर की 2024 की घोषणा की जाएगी।
Also read JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट jeeadv.ac.in पर जारी; डाउनलोड प्रक्रिया
जेईई एडवांस परीक्षा 26 मई 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में MCQs, MSQs और संख्यात्मक प्रश्न शामिल थे। जेईई एडवांस पेपर-1 और पेपर-2 दोनों प्रश्नपत्रों में तीन सेक्शन भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषय से पूछे गए थे।
जेईई एडवांस 2024 फाइनल आंसर की 9 जून को जारी की जाएगी। जेईई एडवांस अंतिम उत्तर कुंजी 2024 के साथ ही आईआईटी मद्रास द्वारा जेईई एडवांस परिणाम 2024 की घोषणा की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जेईई एडवांस की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
JEE Advanced 2024 answer key out: आपत्तियां कैसे उठाएं?
उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
- जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- “जेईई एडवांस्ड 2024 उत्तर कुंजी – चुनौती” लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- इसके बाद कैंडिडेट चुनौती दर्ज कराने वाले प्रश्न का चयन करें।
- उम्मीदवार आपत्ति शुल्क जमा करें और चुनौती पेज को डाउनलोड करें।
अगली खबर
]RBSE 5, 8 Re-Exam Datesheet 2024: राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं री-एग्जाम डेटशीट जारी,देखें पूरा कार्यक्रम
RBSE 5, 8 Re-Exam Datesheet 2024: राजस्थान बोर्ड ने 5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र