JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन jeeadv.ac.in पर शुरू, शुल्क, पात्रता मानदंड, परीक्षा तिथि
Saurabh Pandey | April 23, 2026 | 10:45 AM IST | 2 mins read
आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 का सिलेबस जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से सिलेबस देख सकते हैं।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) द्वारा जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 2 मई, 2026 है, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 4 मई, 2026 है।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को सभी श्रेणियों में जेईई मेन 2026 (बी.ई./बी.टेक पेपर) में शीर्ष 2,50,000 उत्तीर्ण उम्मीदवारों में शामिल होना होगा।
जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर, 2001 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु में पांच वर्ष की छूट दी गई है, यानी कि इन उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर, 1996 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए।
JEE Advanced 2026: पात्रता मानदंड
- एक उम्मीदवार लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा दे सकता है।
- किसी उम्मीदवार को कक्षा 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा में पहली बार 2025 या 2026 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित को अनिवार्य विषयों के रूप में शामिल किया होना चाहिए।
- जिन उम्मीदवारों का आईआईटी में प्रवेश (किसी भी कारण से) आईआईटी में शामिल होने के बाद रद्द कर दिया गया है, वे भी जेईई (एडवांस्ड) 2026 में बैठने के लिए पात्र नहीं हैं।
- वे उम्मीदवार जिन्होंने 2025 में पहली बार किसी भी आईआईटी में तैयारी पाठ्यक्रम (preparatory course ) में प्रवेश लिया है, वे JEE (Advanced) 2026 में उपस्थित हो सकते हैं।
JEE Advanced 2026: परीक्षा शुल्क
|
कैटेगरी
|
परीक्षा शुल्क
|
|
महिला उम्मीदवार (सभी श्रेणियां)
|
1600 रुपये
|
|
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार
|
1600 रुपये
|
|
अन्य सभी उम्मीदवार
|
3200 रुपये
|
JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड 2026 एडमिट कार्ड
जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल jeeadv.ac.in पर जाकर 11 मई से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की निम्नलिखित जानकारी होगी- नाम, रोल नंबर जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए, जेईई मेन आवेदन संख्या, फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि, पत्राचार का पता और श्रेणी।
डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैलिड फोटोयुक्त पहचान पत्र (निम्नलिखित में से कोई एक- आधार कार्ड, स्कूल/कॉलेज/संस्थान का आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड, फोटो सहित नोटरीकृत प्रमाण पत्र) परीक्षा के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इसके बिना, उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
JEE Advanced 2026: परीक्षा तिथि
जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होगी, जिसमें दो प्रश्नपत्र होंगे। दोनों की अवधि 3 घंटे होगी, और उम्मीदवारों को दोनों प्रश्नोंपत्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है। पहला प्रश्नपत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरा प्रश्नपत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार