Trusted Source Image

JEE Main Result 2026: 100 पर्सेंटाइल पाने वाले सभी पुरुष; जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई छात्रों का पूरा विवरण

Santosh Kumar | April 21, 2026 | 08:16 AM IST | 1 min read

जेईई मेन रिजल्ट 2026 के साथ, एनटीए ने उन छात्रों का पूरा विवरण भी जारी कर दिया है, जिन्होंने जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए योग्यता प्राप्त की है।

Back

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2025–2021). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
जेईई मेन स्कोरकार्ड लिंक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एक्टिव है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
जेईई मेन स्कोरकार्ड लिंक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एक्टिव है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: एनटीए ने जेईई मेन 2026 रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। जेईई मेन 2026 के पेपर 1 में कुल 26 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है, और ये सभी पुरुष उम्मीदवार हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार किसी भी महिला उम्मीदवार ने 100 का परफेक्ट एनटीए स्कोर हासिल नहीं किया है। जेईई मेन स्कोरकार्ड लिंक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एक्टिव है।

26 टॉपर्स में से 24 'जनरल' कैटेगरी के हैं, जबकि 2 अन्य कैटेगरी से हैं। इनमें चंडीगढ़ के आरुष सिंघल, दिल्ली के श्रेयस मिश्रा, आंध्र प्रदेश के जोन्नाला रोशन मणिदीप रेड्डी, तेलंगाना के मंथा शिवा कामेश और बिहार के शुभम कुमार का नाम शामिल है।

जेईई मेन रिजल्ट 2026 के साथ, एनटीए ने उन छात्रों का पूरा विवरण भी जारी कर दिया है, जिन्होंने जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए योग्यता प्राप्त की है। कुल 2,50,182 छात्रों को जेईई मेन एडवांस्ड 2206 के लिए योग्य घोषित किया गया है।

JEE Main Result 2026: जेईई मेन महिला टॉपर्स लिस्ट 2026

जेईई मेन 2026 पेपर 1 में महिला टॉपर्स की सूची नीचे दी गई तालिका में दी गई है-

क्रमांक

आवेदन संख्या

पात्रता राज्य

अभ्यर्थी का नाम

एनटीए स्कोर

1

260310443636

तेलंगाना

मल्लावरापु आसना

99.9982287

2

260310243601

हरियाणा

आशी ग्रेवाल

99.9969766

3

260310581378

राजस्थान

सौम्या गुप्ता

99.9965185

4

260310087925

राजस्थान

आरोही देशपांडे

99.9965137

5

260311091938

दिल्ली (एनसीटी)

देवन्‍या राणा

99.9962208

Also readJEE Mains Result 2026: जेईई मेन में ‘परफेक्ट 100 एनटीए स्कोर’ करने वाले 26 में से 24 उम्मीदवार जनरल श्रेणी से

JEE Advanced 2026 Exam: क्वालिफाई छात्रों का श्रेणीवार विवरण

जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए क्वालिफाई छात्रों का पूरा श्रेणीवार विवरण नीचे तालिका में दिया गया है-

श्रेणी

अभ्यर्थियों की संख्या

यूआर-ऑल

96,873

यूआर-पीडबल्यूबीडी

4,391

ईडब्ल्यूएस-ऑल

25,009

ओबीसी-ऑल

67,597

एससी-ऑल

37,522

एसटी-ऑल

18,790

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications