Santosh Kumar | April 21, 2026 | 07:16 AM IST | 2 mins read
'100 एनटीए स्कोर' पाने वालों में 5-5 आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं, उसके बाद 4 राजस्थान से, 3 दिल्ली से और 2-2 महाराष्ट्र और हरियाणा से हैं। चंडीगढ़, बिहार, तमिलनाडु, ओडिशा और गुजरात से 1-1 अभ्यर्थी ने यह उपलब्धि हासिल की है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 20 अप्रैल को जेईई मेन 2026 पेपर 1 रिजल्ट जारी किया। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन में 26 अभ्यर्थियों ने 'परफेक्ट 100 एनटीए स्कोर' प्राप्त किए हैं। एनटीए ने जेईई मेन टॉपर्स लिस्ट 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की है। वर्ष 2025 में 24 अभ्यर्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की थी। जेईई मेन में ‘परफेक्ट 100 एनटीए स्कोर’ करने वाले 26 में से 24 उम्मीदवार जनरल श्रेणी से हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
बाकी बचे 2 उम्मीदवारों में से 1 जनरल-ईडबल्यूएस कैटेगरी का है और 1 ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी का। इस बार कोई भी महिला उम्मीदवार ऐसी नहीं है जिसने 100 का परफेक्ट स्कोर हासिल किया हो। एनटीए ने लिस्ट जारी कर दी है।
जेईई मेन रिजल्ट 2026 में तेलंगाना की मल्लावरपु आशना सबसे अधिक स्कोर करने वाली महिला उम्मीदवार बनकर उभरीं; उन्होंने लगभग 99.99 प्रतिशत स्कोर किया, हालाँकि वे 100 प्रतिशत के आँकड़े तक नहीं पहुंच पाईं।
चंडीगढ़ के आरुष सिंघल, आंध्र प्रदेश के जोन्नाला रोशन मणिदीप रेड्डी और दिल्ली के श्रेयस मिश्रा उन 26 टॉपर्स में शामिल हैं। कुछ उम्मीदवारों ने दोनों सत्रों (जनवरी और अप्रैल) में 100 प्रतिशत का एकदम सही स्कोर दोहराया है।
जनवरी में आयोजित परीक्षा के पहले संस्करण में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि अप्रैल में आयोजित दूसरे संस्करण में 10 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। दोनों सत्रों में आठ लाख से अधिक सामान्य अभ्यर्थी शामिल हुए।
'100 एनटीए स्कोर' पाने वालों में 5-5 आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं, उसके बाद 4 राजस्थान से, 3 दिल्ली से और 2-2 महाराष्ट्र और हरियाणा से हैं। चंडीगढ़, बिहार, तमिलनाडु, ओडिशा और गुजरात से 1-1 अभ्यर्थी ने यह उपलब्धि हासिल की है।
एनटीए स्कोर प्राप्त अंकों का प्रतिशत नहीं है, बल्कि मानकीकृत स्कोर है। एनटीए स्कोर विभिन्न पालियों के परीक्षार्थियों के मानकीकृत स्कोर हैं और एक पाली में परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों के सापेक्ष प्रदर्शन पर आधारित हैं।
प्रत्येक पाली के परीक्षार्थियों के लिए प्राप्त स्कोर को 100 से 0 के पैमाने में परिवर्तित किया जाता है। एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2026 सेशन 2 में जनरल श्रेणी से टॉप करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट नीचे तालिका में है-
क्रमांक | श्रेणी | आवेदन संख्या | पात्रता राज्य | अभ्यर्थी का नाम | एनटीए स्कोर |
|---|---|---|---|---|---|
1 | सामान्य | 260310004785 | चंडीगढ़ | आरुष सिंघल | 100.0000000 |
2 | सामान्य | 260310031278 | आंध्र प्रदेश | जोंनाला रोशन मनीदीप रेड्डी | 100.0000000 |
3 | सामान्य | 260310038881 | दिल्ली (एनसीटी) | श्रेयस मिश्रा | 100.0000000 |
4 | सामान्य | 260310047693 | तेलंगाना | मंथा शिवा कामेश सिद्धार्थ | 100.0000000 |
5 | सामान्य | 260310086622 | महाराष्ट्र | श्रीकांत अथालेय | 100.0000000 |
6 | सामान्य | 260310097171 | आंध्र प्रदेश | थुंगा दुर्गा | 100.0000000 |
7 | सामान्य | 260310102923 | हरियाणा | अर्नव गांधी | 100.0000000 |
8 | सामान्य | 260310164042 | बिहार | शुभम कुमार | 100.0000000 |
9 | सामान्य | 260310171424 | दिल्ली (एनसीटी) | आदित्य गुप्ता | 100.0000000 |
10 | सामान्य | 260310175949 | तमिलनाडु | थम्मिना गिरिश | 100.0000000 |
11 | सामान्य | 260310215465 | राजस्थान | कबीर छिल्लर | 100.0000000 |
12 | सामान्य | 260310220953 | राजस्थान | चिरंजीब कर | 100.0000000 |
13 | सामान्य | 260310228381 | ओडिशा | भावेश पात्रा | 100.0000000 |
14 | सामान्य | 260310231839 | हरियाणा | अनय जैन | 100.0000000 |
15 | सामान्य | 260310234618 | दिल्ली (एनसीटी) | अथर्व पंजाबी | 100.0000000 |
16 | सामान्य | 260310241955 | राजस्थान | अर्नव गौतम | 100.0000000 |
17 | सामान्य | 260310394397 | तेलंगाना | दोरनाला भावितेश रेड्डी | 100.0000000 |
18 | सामान्य | 260310432915 | आंध्र प्रदेश | पसाला मोहित | 100.0000000 |
19 | सामान्य | 260310434363 | महाराष्ट्र | माधव विराडिया | 100.0000000 |
20 | सामान्य | 260310635369 | गुजरात | पुरोहित निमय | 100.0000000 |
21 | सामान्य | 260310757063 | तेलंगाना | विवान शरद महिस्वारी | 100.0000000 |
22 | सामान्य | 260310787719 | आंध्र प्रदेश | बिज्जम वेंकट चंद्र शेखर रेड्डी | 100.0000000 |
23 | सामान्य | 260310789985 | राजस्थान | यशवर्धन | 100.0000000 |
24 | सामान्य | 260311075810 | तेलंगाना | ऋषि प्रेमनाथ | 100.0000000 |