JCECEB: झारखंड कृषि और संबंधित कोर्सेस में एडमिशन के लिए स्पेशल काउंसलिंग शेड्यूल जारी, सीट आवंटन डेट जानें

Saurabh Pandey | October 22, 2026 | 12:40 PM IST | 2 mins read

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) द्वारा कृषि और उससे जुड़े पाठ्यक्रमों में बची हुई सीटों को भरने के लिए स्पेशल राउंड ऑनलाइन काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत अभ्यर्थी 22 से 25 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।

स्पेशल राउंड काउंसलिंग के लिए वैकेंट सीट मैट्रिक्स 22 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (कृषि एवं अन्य समवर्गी पाठ्यक्रमों) -2026 के पीसीबी, पीसीएम और पीसीएमबी विषय समूहों के परीक्षाफल के आधार पर खाली बची सीटों पर रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल राउंड के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है।

पहले, दूसरे और तीसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद खाली बची सीटों को भरने के लिए यह प्रक्रिया आज 22 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है। पहले से नामांकित ऐसे अभ्यर्थी जो अपने पाठ्यक्रम या संस्थान में बदलाव चाहते हैं, वे भी इसमें भाग ले सकते हैं। नई सीट आवंटित होने पर पहले का नामांकन स्वतः रद्द हो जाएगा।

Jharkhand Agriculture Counselling 2026: काउंसलिंग शेड्यूल

स्पेशल राउंड काउंसलिंग के लिए वैकेंट सीट मैट्रिक्स 22 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। अभ्यर्थी 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। इसके बाद दर्ज किए गए विकल्पों में संशोधन के लिए 26 अक्टूबर 2026 का समय दिया गया है।

इसके बाद प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर 27 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक डाउनलोड किए जा सकेंगे, तथा आवंटित संस्थानों में दस्तावेजों का सत्यापन और नामांकन 28 अक्टूबर से 04 नवंबर 2026 के बीच होगा।

काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथि
स्पेशल राउंड के लिए खाली सीटों का विवरण जारी होने की तिथि

22 अक्टूबर 2026

सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और चॉइस फिलिंग शुरू होने की तिथि

22 अक्टूबर 2026

सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि

25 अक्टूबर 2026

भरे गए विकल्पों में संशोधन, यदि आवश्यक हो

26 अक्टूबर 2026

प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर जारी होने की तिथि

27 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक

संबंधित संस्थान में प्रमाणपत्र/दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश

28 अक्टूबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026

Also read BSF Head Constable Admit Card 2026: बीएसएफ हेड कांस्टेबल आरओ-आरएम एडमिट कार्ड rectt.bsf.gov.in पर जारी

Jharkhand Agriculture Admission 2026: जरूरी दस्तावेज

  1. JCECEB कृषि प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड
  2. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  3. स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]