JCECEB CPL Admission 2026: कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स में प्रवेश के लिए 17 जुलाई से करें आवेदन, शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | July 15, 2026 | 05:50 PM IST | 1 min read
कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) विद मल्टी-इंजन रेटिंग ट्रेनिंग कोर्स झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट (दुमका एयरपोर्ट) द्वारा संचालित किया जा रहा है।
नई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने आज ‘कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) विथ मल्टी-इंजन रेटिंग’ ट्रेनिंग कोर्स में प्रवेश के लिए 100% स्कॉलरशिप स्कीम के तहत 15 ट्रेनीज के चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर 17 जुलाई से फॉर्म भर सकते हैं।
पात्रता मानदंड -
- आवेदक फिजिक्स, मैथ और इंग्लिश विषय के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा पास हो।
- अंग्रेजी, भौतिकी और गणित में से प्रत्येक विषय में कम से कम 50% अंक (SC/ST/OBC/EWS उम्मीदवारों को 5% की छूट) होने चाहिए।
- साथ ही 10+2 या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों (एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 45%) में उत्तीर्ण किया हो।
आयु सीमा और हाइट -
- अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु कोर्स शुरू करते समय कम-से-कम 17 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही, न्यूनतम हाइट 158 सेमी और अधिकतम 185 सेमी हो।
- झारखंड राज्य के स्थायी निवासियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
वार्षिक पारिवारिक आय और परीक्षा शुल्क -
- केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगे, जिनके परिवार की वार्षिक आय 12,00,000 रुपये से अधिक नहीं है।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 12,000 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। पिछड़ा वर्ग-1/पिछड़ा वर्ग-2/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईडब्ल्यूएस को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।
Also read JCECEB: झारखंड पैरा-मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, आवेदन शुल्क, एग्जाम डेट, पैटर्न जानें
Jharkhand Flying Institute: महत्वपूर्ण तिथियां
| क्र. सं. | विवरण | तिथि |
|---|---|---|
| 1 | ऑनलाइन आवेदन शुरू | 17 जुलाई 2026 |
| 2 | ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 31 जुलाई 2026 |
| 3 | पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पत्र में संशोधन | 1 अगस्त 2026 |
| 4 | प्रवेश पत्र डाउनलोड | परीक्षा से 4 दिन पहले |
| 5 | परीक्षा तिथि (ऑफलाइन, रांची) | 9 अगस्त 2026 (रविवार) |
प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम एवं अंक योजना -
लिखित प्रवेश परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। प्रश्नों का स्तर 10+2 के समकक्ष रहेगा। नीचे सारणी में परीक्षा पैटर्न जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
|---|---|---|---|---|
| 1 | सामान्य अंग्रेजी | 50 | 100 | 2 घंटे 15 मिनट |
| 2 | गणित | 25 | 50 | |
| 3 | भौतिकी | 25 | 50 | |
| 4 | रीजनिंग (तार्किक क्षमता) | 25 | 50 | |
| 5 | समसामयिक घटनाक्रम (करेंट अफेयर्स) | 25 | 50 | |
| कुल | 150 | 300 | ||
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल