जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूलों में राष्ट्रगान गाना अनिवार्य, शिक्षा विभाग का आदेश
Press Trust of India | June 14, 2024 | 11:09 AM IST | 1 min read
विभाग द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है, "मानक प्रोटोकॉल के अनुसार, सुबह की सभा राष्ट्रगान के साथ शुरू होनी चाहिए।" सचिव ने केंद्र शासित प्रदेश के सभी स्कूलों को सुबह की प्रार्थना सभा एक समान करने का निर्देश दिया है।
नई दिल्ली: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत अब स्कूलों में सुबह की प्रार्थना में राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने एक सर्कुलर के जरिए केंद्र शासित प्रदेश के सभी स्कूलों को सुबह की प्रार्थना सभा एक समान करने का निर्देश दिया है।
विभाग द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है, "मानक प्रोटोकॉल के अनुसार, सुबह की सभा राष्ट्रगान के साथ शुरू होनी चाहिए।" विभाग ने कहा कि सुबह की सभा छात्रों में एकता और अनुशासन की भावना पैदा करने में एक अमूल्य अनुष्ठान साबित हुई है।
Also read JKBOSE Class 10 Result 2024: जम्मू-कश्मीर बोर्ड 10वीं रिजल्ट jkresults.nic.in पर जारी, ऐसे करें चेक
सर्कुलर में स्कूलों के लिए 16 कदम सुझाए गए हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि "स्कूल असेंबली नैतिक अखंडता, साझा समुदाय और मानसिक शांति के मूल्यों को पोषित करने के लिए मंच के रूप में काम करती है। हालांकि, यह देखा गया है कि इस तरह के एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान/परंपरा को जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में समान रूप से नहीं निभाया जा रहा है।"
विभाग ने सुझाव दिया कि अतिथि वक्ताओं को आमंत्रित करना, पर्यावरण के बारे में जागरूकता पैदा करना और नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ कदम उठाना कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें स्कूलों को सुबह की सभाओं में शामिल करना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल