JAC Chandigarh counselling 2024: जेएसी चंडीगढ़ राउंड 2 कट-ऑफ jacchd.admissions.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | July 19, 2024 | 07:13 PM IST | 1 min read
सीट आवंटित उम्मीदवारों को 20 जुलाई शाम 5 बजे तक सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान और काउंसलिंग प्रक्रिया में अपनी भागीदारी की पुष्टि करनी होगी।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश समिति चंडीगढ़ (JAC Chandigarh) ने बीटेक और बीआर्क कार्यक्रमों के लिए राउंड 2 कट-ऑफ 2024 की घोषणा कर दी है। जेएसी चंडीगढ़ काउंसलिंग 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jacchd.admissions.nic.in पर जाकर जेएसी चंडीगढ़ राउंड 2 कट-ऑफ देख सकते हैं।
सीट आवंटित उम्मीदवारों को 20 जुलाई शाम 5 बजे तक सीट स्वीकृति शुल्क का ऑनलाइन भुगतान और काउंसलिंग प्रक्रिया में अपनी भागीदारी की पुष्टि करनी होगी। कैंडिडेट सीट स्वीकृति शुल्क 40,000 रुपये का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम ऑनलाइन कर सकते हैं।
जेएसी चंडीगढ़ 2024 कट-ऑफ का निर्धारण आवेदकों की संख्या, सीट की उपलब्धता, पिछले वर्षों के कटऑफ, प्रवेश परीक्षाओं का कठिनाई स्तर, आरक्षण नीतियां, संस्थान एवं कार्यक्रम की प्राथमिकता और राज्य कोटा एवं अन्य विशेष कोटा के आधार पर किया जाता है। राउंड 3 JAC चंडीगढ़ चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया 22 से 24 जुलाई तक आयोजित होगी।
इससे पहले, जेएसी चंडीगढ़ 2024 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 18 जुलाई को घोषित किया गया था। जेएसी चंडीगढ़ काउंसलिंग 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
JAC Chandigarh 2024 Round 2 Cut-off: सिविल इंजीनियरिंग प्रोग्राम कटऑफ
अभ्यर्थी नीचे दी गई सारणी में सिविल इंजीनियरिंग कार्यक्रम के लिए जेएसी चंडीगढ़ 2024 राउंड 2 कट-ऑफ देख सकते हैं:
| संस्थान | कोटा | श्रेणी | ओपनिंग रैंक | क्लोजिंग रैंक |
|---|---|---|---|---|
|
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ |
गृह राज्य |
ओपन |
163152 |
187336 |
|
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ |
गृह राज्य |
अनुसूचित जाति |
512607 |
564647 |
|
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ |
अन्य राज्य |
ओपन ईडब्ल्यूएस |
114885 |
114885 |
|
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ |
अन्य राज्य |
ओपन |
107040 |
114587 |
|
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ |
अन्य राज्य |
अनुसूचित जाति |
290378 |
290378 |
|
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ |
गृह राज्य |
सीसीईटी/सीसीए के लिए रक्षा कार्मिक |
137 |
149 |
|
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ |
अन्य राज्य |
सीसीईटी/सीसीए के लिए रक्षा कार्मिक |
11 |
11 |
|
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ |
गृह राज्य |
सीसीईटी/सीसीए के लिए खिलाड़ी |
20 |
20 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा