Abhay Pratap Singh | July 19, 2024 | 06:30 PM IST | 2 mins read
एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती 2024 के तहत चयन प्रक्रिया में चरण-1 शॉर्टलिस्टिंग और चरण-2 साक्षात्कार को शामिल किया गया है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 1,040 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 19 जुलाई से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के तहत आवेदन की आखिरी तिथि 8 अगस्त है। आवेदन करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि, एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।
एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदकों से पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। इसके अलावा, आवेदक के पास कार्य अनुभव भी होना चाहिए। एसबीआई में यह पद कांट्रैक्ट बेसिस पर भरे जाएंगे। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आवेदक की न्यूनतम और अधिकतम आयु पद के अनुसार अलग-अलग होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2024 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में दो चरणों शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू को शामिल किया गया है।
नोटिस में कहा गया कि, “केवल न्यूनतम योग्यता और अनुभव पूरा करने से उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने का कोई अधिकार नहीं मिलेगा। बैंक द्वारा गठित शॉर्टलिस्टिंग समिति पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट करेगी। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाने का बैंक का निर्णय अंतिम होगा।”
नीचे दी गई सारणी में उम्मीदवार कुल रिक्तियां और सालाना वेतन पैकेज देख सकते हैं:
| पद | कुल रिक्तियां | सालाना वेतन |
|---|---|---|
| सेंट्रल रिसर्च टीम (प्रोडक्ट लीड) | 2 | 61 लाख |
| सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट) | 2 | 20.50 लाख |
| प्रोजेक्ट डेवेलपमेंट मैनेजर (टेक्नोलॉजी) | 1 | 30 लाख |
| प्रोजेक्ट डेवेलपमेंट मैनेजर (बिजनेस) | 2 | 30 लाख |
| रिलेशनशिप मैनेजर | 273 | 30 लाख |
| वीपी वेल्थ | 643 | 45 लाख |
| रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड | 32 | 52 लाख |
| रीजनल हेड | 6 | 66.5 लाख |
| इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट | 30 | 44 लाख |
| इन्वेस्टमेंट ऑफिसर | 49 | 26.50 लाख |