IP University: इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने वीकेंड मोड में शुरू किया मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम
Abhay Pratap Singh | August 26, 2025 | 04:13 PM IST | 1 min read
यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन द्वारा संचालित वीकेंड मोड पीजी मास कम्युनिकेशन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म www.ipu.ac.in पर उपलब्ध है।
नई दिल्ली: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (IP University) ने वीकेंड मोड में मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम शुरू किया है। यह दो वर्षीय कार्यक्रम विश्वविद्यालय के पूर्वी परिसर स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन (USMC) में संचालित किया जाएगा। इसमें कुल 60 सीटें उपलब्ध हैं और वार्षिक शुल्क 95,000 रुपए निर्धारित किया गया है।
IP University Mass Communication Weekend Program: पात्रता मानदंड
- स्नातक डिग्री- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/ कॉलेज/ विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- प्रवेश मानदंड - स्नातक डिग्री में प्राप्तांक को 70% वेटेज और साक्षात्कार (Interview) में प्राप्तांक को 30% वेटेज दिया जाएगा।
IPU PG Program in Mass Communication: प्रवेश प्रक्रिया
- आवेदन पत्र - स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन के पीजी मास कम्युनिकेशन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in पर उपलब्ध।
- फॉर्म सबमिशन - भरा हुआ आवेदन पत्र और 2,500 रुपए का बैंक ड्राफ्ट (Registrar, GGSIPU के पक्ष में) 4 सितंबर तक द्वारका कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी फैसिलिटी सेंटर में जमा करना होगा।
यूएसएमसी के डीन प्रोफेसर दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा, “कार्यरत पत्रकार लंबे समय से इस कार्यक्रम को सप्ताहांत में शुरू करने का अनुरोध कर रहे थे ताकि वे अपनी नौकरी जारी रखते हुए मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल कर सकें।”
आईपी यूनिवर्सिटी द्वारा शुरू किए गए वीकेंड मोड में मास कम्युनिकेशन स्नातकोत्तर कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
Indraprastha University PG Admission 2025: वीकेंड मोड एवं लेट्रल एंट्री
- वीकेंड मोड - यह कोर्स उन वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है जो नौकरी करते हुए मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई करना चाहते हैं।
- लेट्रल एंट्री - जिन उम्मीदवारों ने मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा किया है, वे लेटरल एंट्री के जरिए यह पीजी डिग्री केवल एक वर्ष में पूरी कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’