IOCL JE Result 2025: आईओसीएल जूनियर इंजीनियर सीबीटी रिजल्ट iocl.com पर जारी, आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | December 23, 2025 | 06:28 PM IST | 1 min read
आईओसीएल जेई रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर इंजीनियर/ अधिकारी (ग्रेड E0) भर्ती 2025 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का परिणाम जारी कर दिया है। सीबीटी में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आईओसीएल जूनियर इंजीनियर सीबीटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईओसीएल जेई रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईओसीएल जूनियर इंजीनियर 2025 रिजल्ट 22 दिसंबर, 2025 से 3 जनवरी, 2026 तक डाउनलोड के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
आईओसीएल जूनियर इंजीनियर सीबीटी एग्जाम 2025 में सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी समूह चर्चा (GD), ग्रुप टास्ट (GT), व्यक्तिगत साक्षात्कार में शामिल होने के लिए पात्र हैं। आईओसीएल जेई भर्ती 2025 के सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस का मूल्यांकन किया जाता है।
उम्मीदवार आईओसीएल जेई स्कोरकार्ड 2025 में नाम, रोल नंबर, कैटेगरी, विषयवार अंक और कुल प्राप्त अंक सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आईओसीएल जेई 2025 परीक्षा 31 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।
आईओसीएल सीबीटी में चयनित उम्मीदवारों को आधिकारिक संचार चैनलों के माध्यम से अगले चरणों के कार्यक्रम और स्थान के बारे में सूचित करेगा। आईओसीएल जेई भर्ती 2025 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए आईओसीएल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IOCL Junior Engineer Result 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आईओसीएल जेई रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईओसीएल करियर पोर्टल iocl.com/pages/careers-overview पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘IndianOil For You-करियर्स-लेटेस्ट जॉब ओपनिंग-जॉब ओपनिंग’ पर क्लिक करें।
- जूनियर इंजीनियर/ऑफिसर - सीबीटी रिजल्ट/ स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और अपना रिजल्ट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]UKSSSC Paper Leak Case: उत्तराखंड में स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोप-पत्र किया दाखिल
उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती के लिए 21 सितंबर को हुई परीक्षा के दौरान एक प्रश्नपत्र के तीन पन्ने सोशल मीडिया पर वायरल होने से प्रदेश भर में हड़कंप मच गया था।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच