IMI Delhi: आईएमआई दिल्ली का 40वां दीक्षांत समारोह संपन्न, 426 स्नातक छात्रों को मिला डिप्लोमा
Saurabh Pandey | December 19, 2024 | 12:13 PM IST | 2 mins read
आईएमआई के महानिदेशक डॉ. हिमाद्रि दास ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पांच कार्यक्रमों में स्नातक होने वाले हमारे सभी 426 छात्रों को बधाई। उन्होंने कहा कि असफलता से न डरें, क्योंकि हर गिरावट आपको मजबूत बनाती है।
नई दिल्ली : इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट दिल्ली (आईएमआई नई दिल्ली) का 40वां दीक्षांत समारोह संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (एफपीएम) के दो स्कॉलर्स सहित 426 स्नातक छात्रों को डिप्लोमा प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव मीरवानी, प्रबंध निदेशक, दक्षिण एशिया, ब्लूमबर्ग उपस्थित थे। उनके साथ आईएमआई बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य, सीईएससी लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक सुनील मित्रा, सीनियर पार्टनर खेतान एंड कंपनी पी.के. खेतान और सुनील भंडारी, कार्यकारी निदेशक, कॉर्पोरेट, आरपीएसजी समूह शामिल थे।
यह कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ। आईएमआई के महानिदेशक डॉ. हिमाद्रि दास ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पांच कार्यक्रमों में स्नातक होने वाले हमारे सभी 426 छात्रों को बधाई। उन्होंने कहा कि असफलता से न डरें, क्योंकि हर गिरावट आपको मजबूत बनाती है।
वर्ष 2024 के ग्रेजुएट ग्रुप ने स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्टडी सहित कई कार्यक्रमों को शामिल किया। आईएमआई नई दिल्ली के डीन एकेडमिक्स प्रो. सोनू गोयल ने शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों और पूर्व छात्र पुरस्कार विजेताओं (2024) की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, और संस्थान और समाज दोनों में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।
मुख्य अतिथि राजीव मीरवानी , प्रबंध निदेशक, दक्षिण एशिया, ब्लूमबर्ग ने स्नातक वर्ग को उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ता को स्वीकार करते हुए बधाई दी। 41 वर्षों की निरंतर सफलता के लिए आईएमआई को बधाई! मुझे विश्वास है कि आपमें से प्रत्येक ने इस मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए अथक परिश्रम किया है।
पूर्व छात्रों को भी मिला सम्मान
स्नातकों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, नेतृत्व और योगदान के लिए विशेष पुरस्कार और पदक प्रदान किए गए। दीक्षांत समारोह में आईएमआई के प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने उद्योगों में अनुकरणीय योगदान दिया है।
- सौम्य अग्रवाल, ब्लूमबर्ग एलपी, ईएमईए एआई सॉल्यूशंस के लीड (पीजीडीएम, 2011 की कक्षा)
- सौरभ वत्स, प्रबंध निदेशक और बोर्ड के सदस्य, निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (पीजीपीएम, 1996 की कक्षा)
- संदीप दत्ता, वरिष्ठ प्रबंध निदेशक और भारत बिजनेस लीड, एक्सेंचर (पीजीपीएम, 1996 की कक्षा)
अगली खबर
]JEE Advanced 2025: आईआईटी दिल्ली के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? जानें कटऑफ, पात्रता
उम्मीदवारों के मन में अक्सर यह सवाल होता है कि आईआईटी दिल्ली में प्रवेश पाने के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने अंक चाहिए। इस लेख में आईआईटी दिल्ली कटऑफ और पात्रता के बारे में जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच