INI SS July Result 2024: आईएनआई एसएस जुलाई 2024 रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी, 27 अप्रैल को हुई थी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | May 5, 2024 | 03:58 PM IST | 2 mins read
आईएनआई एसएस काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा, कॉलेजों और विशिष्टताओं के विकल्प भी भरने होंगे।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली (एम्स नई दिल्ली) ने जुलाई सत्र के लिए आईएनआई एसएस परिणाम 2024 आज यानी 5 मई को घोषित कर दिया हा। इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर-स्पेशलिटी एग्जाम में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
आईएनआई एसएस जुलाई 2024 सत्र रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में जारी किया गया है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। आईएनआई एसएस परीक्षा दो सत्रों जनवरी और जुलाई में एम्स नई दिल्ली द्वारा आयोजित की जाती है। जुलाई सत्र के लिए आईएनआई एसएस परीक्षा 27 अप्रैल 2024 को आयोजित की गई थी।
आईएनआई एसएस जुलाई 2024 सत्र के चरण 1 में उत्तीर्ण होने वाले सभी उम्मीदवारों को विभागीय मूल्यांकन के लिए बुलाया जाएगा। आईएनआई एसएस काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। साथ ही कॉलेजों और विशिष्टताओं के विकल्प भी भरने होंगे।
Also read NEET UG 2024 Exam Live: नीट यूजी एग्जाम शुरू, एनालिसिस, आंसर की, प्रश्न पत्र, लाइव अपडेट्स
एम्स दिल्ली जुलाई सत्र के लिए आईएनआई एसएस मेरिट सूची 2024 ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। स्टेज 1 और स्टेज 2 परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर दो मेरिट सूचियां सामान्य मेरिट सूची और एम्स मेरिट सूची जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
काउंसलिंग के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को एम्स नई दिल्ली, जेआईपीएमईआर पुडुचेरी, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, एनआईएमएचएएनएस बेंगलुरु, एससीटीआईएमएसटी तिरुवनंतपुरम और अन्य भाग लेने वाले एम्स में डीएम/ एमसीएच/ एमडी हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
AIIMS INI SS Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
एम्स आईएनआई एसएस परिणाम 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- जुलाई सत्र के लिए आईएनआई एसएस परीक्षा परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- आईएनआई एसएस 2024 परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- ‘Ctrl+F’ कुंजी का उपयोग करके उम्मीदवार अपना रोल नंबर खोजें।
- भविश्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज