INI SS January 2025: आईएनआई एसएस जनवरी 2025 के लिए पंजीकरण aiimsexams.ac.in पर शुरू, अंतिम तिथि 14 अक्टूबर
Abhay Pratap Singh | October 3, 2024 | 10:46 AM IST | 2 mins read
एम्स द्वारा डीएम, एमसीएच और एमडी अस्पताल प्रशासन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए साल में दो बार आईएनआई-एसएस का आयोजन किया जाता है।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने जनवरी 2025 सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर-स्पेशलिटी एंट्रेंस टेस्ट (INI SS) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आखिरी तिथि या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
एम्स, जिपमर पुडुचेरी, PGIMER चंडीगढ़, NIMHANS बेंगलुरु और SCTIMST तिरुवनंतपुरम जैसे शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में पोस्ट-डॉक्टरल कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक कैंडिडेट आईएनआई एसएस जनवरी एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आईएनआई एसएस जनवरी 2025 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2024 तय की गई है।
डीएम प्रोग्राम के लिए अभ्यर्थी के पास डॉक्टर ऑफ मेडिसिन की डिग्री या नेशनल बोर्ड की डिप्लोमेट डिग्री होनी चाहिए। वहीं, एमसीएच के लिए मास्टर ऑफ सर्जरी की डिग्री हो या नेशनल बोर्ड ऑफ सर्जरी में डिप्लोमेट की डिग्री प्राप्त की हो। आईएनआई एसएस आवेदन शुल्क सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 4,000 रुपये है।
पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आवेदन स्थिति का प्रदर्शन 16 अक्टूबर, 2024 को किया जाएगा। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) द्वारा साल में दो बार इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर-स्पेशलिटी (INI-SS) आयोजित किया जाता है। जनवरी 2025 सत्र के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन विंडो खोल दी है।
आईएनआई एसएस का आयोजन डीएम, एमसीएच और एमडी अस्पताल प्रशासन पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के छात्रों के लिए किया जाता है और यह भारत में प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
INI SS January 2025 Registration: महत्वपूर्ण तिथियां
आईएनआई एसएस 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जांच नीचे कर सकते हैं:
- पंजीकरण की अंतिम तिथि - 14 अक्टूबर, 2024
- आवेदन स्थिति का प्रदर्शन -16 अक्टूबर, 2024
- केंद्रों का अंतिम रूप - 21 अक्टूबर, 2024
- एडमिट कार्ड जारी - 21 अक्टूबर 2024
- आईएनआई एसएस टेस्ट - 25 अक्टूबर, 2024
INI SS Jan 2025 Registration Link: पंजीकरण कैसे करें?
कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आईएनआई एसएस जनवरी 2025 रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- एम्स की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘ऑनलाइन पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट पंजीकरण करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- लॉगिन विवरण की सहायता से लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम