Abhay Pratap Singh | September 5, 2024 | 03:31 PM IST | 2 mins read
जनवरी सत्र के लिए INI CET 2025 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाएगा और परीक्षा 10 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (AIIMS New Delhi) ने आज यानी 5 सितंबर से इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2025 (INI CET 2025) जनवरी सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईएनआई सीईटी 2025 जनवरी सत्र के लिए आवेदन विंडो 18 अक्टूबर तक खुली रहेगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से INI CET 2025 जनवरी सत्र के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते है। जनवरी सत्र के लिए INI CET 2025 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाएगा और आईएनआई सीईटी 2025 परीक्षा 10 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
INI CET 2025 जनवरी सत्र के लिए आवेदन प्रोस्पेक्टिव एप्लीकेंट एडवांस रजिस्ट्रेशन (PAAR) सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है। उम्मीदवारों को दो चरणों में पंजीकरण करना होगा।
आईएनआई सीईटी जनवरी सत्र 2025 का बेसिक रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद प्राधिकरण सुधार विंडो शुरू करेगा। अभ्यर्थी अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं - स्वीकृत या अस्वीकृत - मूल पंजीकरण के लिए और फिर तदनुसार विंडो तक पहुंच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2025 पंजीकरण तिथि नीचे दी गई सारणी में जांच कर सकते हैं:
कार्यक्रम | प्रारंभिक तिथि | अंतिम तिथि |
---|---|---|
पंजीकरण शुरू | 5 सितंबर | 5 अक्टूबर, शाम 5 बजे |
जनरेशन ऑफ एग्जाम यूनिक कोड (ईयूसी) | 26 सितंबर | 18 अक्टूबर |
जनवरी सत्र के लिए INI CET 2025 एडमिट कार्ड जारी | 4 नवंबर | - |
परीक्षा तिथि | 10 नवंबर | - |