INI CET Result 2025: आईएनआई सीईटी जुलाई रिजल्ट कल होगा घोषित, aiimsexams.ac.in पर कर सकेंगे चेक
Santosh Kumar | May 23, 2025 | 12:10 PM IST | 1 min read
आईएनआई सीईटी रिजल्ट 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
Know your admission chances in INIs- AIIMS campuses ,JIPMER, NIMHANS, PGIMER and SCTIMST
Use Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएनआई सीईटी) जुलाई सत्र 2025 का रिजल्ट कल (24 मई) तक जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आईएनआई सीईटी रिजल्ट 2025 एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर देख सकेंगे। इस परीक्षा के जरिए देश के प्रमुख मेडिकल संस्थानों में पीजी कोर्स में एडमिशन दिया जाता है। आईएनआई सीईटी 2025 जुलाई परीक्षा 17 मई 2025 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई।
आईएनआई सीईटी रिजल्ट 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। आईएनआई सीईटी जुलाई रिजल्ट में उम्मीदवार की रैंक, स्कोर और योग्यता स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी।
INI CET Result 2025: रिजल्ट के बाद काउंसलिंग शेड्यूल
आईएनआई सीईटी रिजल्ट के बाद काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। सीटों का आवंटन संस्थानों की मेरिट सूची और सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगा।
आईएनआई सीईटी परीक्षा एम्स, जिपमर , निमहांस और पीजीआईएमईआर जैसे शीर्ष संस्थानों में एमडी, एमएस, एमसीएच और एमडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवार परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
INI CET July Result 2025: कैसे कर सकेंगे चेक?
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईएनआई सीईटी रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Results सेक्शन को ओपन करें।
- यहां आईएनआई सीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आईएनआई सीईटी लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- आईएनआई सीईटी जुलाई रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज डिटेल्स के जांच करें और डाउनलोड करें।
उम्मीदवार जितनी बार चाहें परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, प्रयासों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है। यदि दो या अधिक उम्मीदवारों को समान अंक मिलते हैं, तो परिणाम तय करने के लिए कुछ नियमों का उपयोग करके टाई को हल किया जाएगा।
अगली खबर
]NEET PG 2025: सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालयों को काउंसलिंग से पहले फीस का खुलासा करना अनिवार्य किया
जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने कहा कि सीट रोकने की गलत प्रथा से असली सीटों की संख्या गलत दिखती है, इससे छात्रों के बीच भेदभाव बढ़ता है और एडमिशन प्रक्रिया मेरिट के बजाय किस्मत पर निर्भर हो जाती है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल