RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में जेई सहित 4098 पदों पर भर्ती को मंजूरी, रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश
Saurabh Pandey | July 1, 2026 | 06:43 PM IST | 2 mins read
रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए पे-लेवल 6 के तहत जूनियर इंजीनियर (JE), डीएमएस और सीएमए के कुल 4,098 पदों पर भर्ती को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इन कुल 35 श्रेणियों के पदों को जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा, जिसके बाद अभ्यर्थी क्षेत्रीय RRB वेबसाइटों पर आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली : भारत सरकार के रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने वर्ष 2026 के लिए जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के कुल 4,098 पदों पर सीधी भर्ती को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड ने 1 जुलाई 2026 को सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों (PUs) के महाप्रबंधकों (कार्मिक) को पत्र जारी कर इस फैसले की जानकारी दी है। इन सभी पदों को केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) के माध्यम से अधिसूचित किया जाएगा।
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, रेलवे के विभिन्न विभागों की कुल 35 श्रेणियों में नियुक्तियां की जाएंगी। यह सभी पद सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल 6 के अंतर्गत आते हैं। जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों द्वारा एचआरएमएस (HRMS) के इंडेंट मैनेजमेंट मॉड्यूल के माध्यम से रिक्तियों का जो आंकलन किया गया था, उसकी समीक्षा करने के बाद रेलवे बोर्ड के सक्षम प्राधिकारी (CRB और CEO) ने इन 4,098 रिक्तियों को अंतिम रूप से मंजूरी दी है।
जल्द जारी होगा विस्तृत नोटिफिकेशन
रेलवे बोर्ड द्वारा इन रिक्तियों को अंतिम मंजूरी दिए जाने के बाद, अब विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड (जैसे आरआरबी इलाहाबाद, आरआरबी मुंबई, आरआरबी सिकंदराबाद आदि) अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर विस्तृत अधिसूचना जारी करेंगे। इसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), आयु सीमा में छूट, शैक्षणिक योग्यता (जैसे इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री) और ऑनलाइन आवेदन की तारीखों की घोषणा की जाएगी।
Also read RRB NTPC Graduate CBT 2 City Slip 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी
RRB JE Recruitment 2026: विभागवार रिक्तियों का विवरण
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical Engineering) - इस विभाग में विभिन्न श्रेणियों के तहत बड़ी संख्या में पद स्वीकृत किए गए हैं। इसमें जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/जनरल सर्विसेज) के 111 पद, जेई (इलेक्ट्रिकल/ईएमयू) के 44 पद, जेई (इलेक्ट्रिकल/डिजाइन ड्राइंग एंड एस्टीमेशन) के 41 पद और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/टीआरडी) के 38 पद शामिल हैं।
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Mechanical Engineering) - मैकेनिकल विभाग के तहत वर्कशॉप, व्हील एंड एक्सल प्लांट, आरएंडडी और डिजाइन में जूनियर इंजीनियर और मिलराइट के कई महत्वपूर्ण तकनीकी पद स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल/वर्कशॉप) के लिए 40 से अधिक पद दर्शाए गए हैं।
- सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन (S&T) - आधुनिक रेलवे संचालन के लिए एसएंडटी विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिग्नल) के 197 पद और जूनियर इंजीनियर (टेलीकम्युनिकेशन) के लिए 18 से अधिक पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा एसएंडटी/डिजाइन ड्राइंग एंड एस्टीमेशन में भी रिक्तियां शामिल हैं।
- स्टोर और लैब विंग (DMS & CMA) - तकनीकी इंजीनियरिंग पदों के अलावा डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदों को भी इसमें प्रमुखता से स्थान दिया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार