India Post GDS Recruitment 2024: भारतीय डाक विभाग में जीडीएस के 44,228 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | July 15, 2024 | 02:35 PM IST | 1 min read
इंडिया पोस्ट जीडीएस 2024 भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पद के अनुसार 10,000 रुपये से लेकर 29,380 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) 2024 के पद पर भर्ती के लिए आज यानी 15 जुलाई से योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इंडिया पोस्ट जीडीएस पंजीकरण 2024 की अंतिम तिथि 5 अगस्त है। पंजीकृत उम्मीदवारों को 6 अगस्त से 8 अगस्त के बीच आवेदन पत्र में सुधार और दस्तावेज अपलोड करने के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न सर्किलों में कुल 44,228 रिक्तियां भरी जाएंगी।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 5 अगस्त 2024 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती के तहत शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवकों के पद भरे जाएंगे।
उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषय में कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही कक्षा 10 तक स्थानीय भाषा का भी अध्ययन करना चाहिए। इसके अलावा, कंप्यूटर का ज्ञान और साइकिल चलाना आना चाहिए।
भारतीय डाक विभाग भर्ती के लिए आवेदकों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि, सभी महिला आवेदक, एससी/ एसटी, दिव्यांग और ट्रांसवुमेन आवेदकों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
India Post GDS Bharti 2024: आवेदन करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण करें।
- मांगे गए दस्तावेज स्कैन करें और अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदक भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार