Trusted Source Image

Indian Navy Sports Quota Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

Saurabh Pandey | September 22, 2026 | 01:02 PM IST | 2 mins read

भारतीय नौसेना ने स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में होगी।

खाली पदों की संख्या तय नहीं है, यह स्पोर्ट्स डिसिप्लिन की जरूरतों और उपलब्ध खाली पदों के आधार पर तय की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
खाली पदों की संख्या तय नहीं है, यह स्पोर्ट्स डिसिप्लिन की जरूरतों और उपलब्ध खाली पदों के आधार पर तय की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के तहत अविवाहित पुरुष और महिला खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से एथलीटों को डायरेक्ट एंट्री पेटी ऑफिसर और चीफ पेटी ऑफिसर के पदों पर नौसेना में शामिल होने का अवसर दिया जा रहा है। आवेदन सिर्फ ऑफलाइन तरीके से, यानी साधारण डाक के जरिए 'नेवी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली' को भेजना होगा। साधारण डाक से आवेदन मिलने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2026 है।

यह भर्ती प्रक्रिया उन खिलाड़ियों के लिए एक शानदार मौका है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है या तय खेलों में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया है। चुने गए उम्मीदवारों को पहले आईएनएस चिल्का में शुरुआती ट्रेनिंग दी जाएगी और उसके बाद उन्हें सौंपे गए ट्रेड में प्रोफेशनल ट्रेनिंग मिलेगी। उम्मीदवारों को 15 साल की शुरुआती अवधि के लिए सेवा देनी होगी।

Indian Navy Sports Quota Recruitment 2026: आयुसीमा

भारतीय नौसेना स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु कोर्स शुरू होने की तिथि तक साढ़े 17 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए (उम्मीदवार का जन्म 1 सितंबर 2001 से 28 अगस्त 2009 के बीच हुआ हो)।

Indian Navy Sports Quota Recruitment 2026: खेल और पात्रता मानदंड

इस भर्ती प्रक्रिया में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए एथलेटिक्स, एक्वाटिक्स, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, शूटिंग, वॉलीबॉल और कुश्ती सहित विभिन्न खेल श्रेणियों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए एथलेटिक्स, एक्वाटिक्स, कायाकिंग एंड कैनोइंग, रोइंग और सेलिंग विधाओं में अवसर उपलब्ध हैं। शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

पेटी ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार का जूनियर या सीनियर स्तर पर राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता होना अनिवार्य है। वहीं चीफ पेटी ऑफिसर पद के लिए विश्व चैंपियनशिप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स या ओलंपिक में पदक विजेता अथवा देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी पात्र होंगे।

Also read BPSC TRE 4 Recruitment 2026: बीपीएससी टीआरई 4 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, 32388 पदों पर होगी भर्ती

Indian Navy Sports Quota Recruitment 2026: स्टाइपेंड और ट्रेनिंग

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती ट्रेनिंग के दौरान 14,600 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद, पेटी ऑफिसर के लिए पे-लेवल 5 और चीफ पेटी ऑफिसर के लिए पे-लेवल 6 लागू होगा। इसके अतिरिक्त एमएसपी, मुफ्त भोजन, आवास, वर्दी और अन्य सरकारी भत्ते देय होंगे। नाविकों का प्रारंभिक सेवा अनुबंध 15 वर्षों का रहेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications