Trusted Source Image

Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती रजिस्ट्रेशन का कल अंतिम दिन, जानें प्रक्रिया, शुल्क

Santosh Kumar | August 1, 2024 | 12:32 PM IST | 1 min read

भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल है। साथ ही, शारीरिक मानक परीक्षण और पद की आवश्यकता के अनुसार स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।

इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप बी और सी के कुल 741 विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। (इमेज-X/@IndianNavy_CABS)
इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप बी और सी के कुल 741 विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। (इमेज-X/@IndianNavy_CABS)

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना द्वारा सिविलियन भर्ती 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 2 अगस्त को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जो भारतीय नौसेना में नौकरी के अवसर तलाश रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट incet.cbt-exam.in के जरिए जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप बी और सी के कुल 741 विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है।

भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 295 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम श्रेणी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

Indian Navy Civilian Recruitment 2024: पात्रता मानदंड

भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं या बीएससी/डिप्लोमा कर चुके छात्र इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता की जांच कर सकते हैं। सिविलियन भर्ती 2024 के अंतर्गत अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है।

हालांकि, चार्जमैन मैकेनिक और वैज्ञानिक सहायक के पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष है, जबकि फायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। आरक्षित वर्ग और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आयु में छूट दी गई है।

Also readAgniveer Reservations: पूर्व अग्निवीरों को CISF-BSF में मिलेगा आरक्षण; आयु सीमा, फिजिकल टेस्ट में छूट की घोषणा

Indian Navy Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से भारतीय नौसेना भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट incet.cbt-exam.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, INCET-01/2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर नए हैं तो Register पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
  • इसके बाद, सिविलियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक विवरण और दस्तावेज साइट पर अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications