Army Agniveer Exam Date 2024: अग्निवीर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी, जानें एग्जाम डेट्स गाइडलाइंस
Saurabh Pandey | April 13, 2024 | 04:22 PM IST | 2 mins read
भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर रैली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण फॉर्म जमा किया था, वे सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : भारतीय सेना की तरफ से अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2024 का परीक्षा कार्यक्रम जारी हो चुका है। अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर पूरा एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं।
भारतीय सेना की तरफ से अग्निवीर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Indian Army Agniveer Exam Date 2024 परीक्षा तिथि
इंडियन आर्मी की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2024 22 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित की जाएगी। इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) परीक्षा 22 से 29 अप्रैल के बीच निर्धारित है। अग्निवीर जनरल ड्यूटी वुमन एमपी, अग्निवीर टेक, अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं और 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल तीन शिफ्ट में होगी।
Army Agniveer Exam 2024 तीन पालियों में अग्निवीर भर्ती परीक्षा
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2024 तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7 बजे तक होगी, जबकि परीक्षा केंद्र का गेट 8 बजे तक खुला रहेगा। दूसरी पाली की परीक्षा 11:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 10 बजे तक होगी, जबकि परीक्षा केंद्र का गेट 11 बजे तक खुला रहेगा। तीसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक होगी। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 1 बजे तक होगी, जबकि परीक्षा केंद्र का गेट 2 बजे तक खुला रहेगा।
अग्निवीर रैली का लक्ष्य भारतीय सेना में भर्ती के माध्यम से कई पदों को भरना है। इनमें यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, एमपी जैसे कई अन्य राज्यों के लिए एआरओ पद की रिक्तियां जारी की गई हैं। सेना में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) के लिए वैकेंसी निकली है। इसके अलावा महिला सेना पुलिस, हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टोग्राफर, सिपाही फार्मा, नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट (पशु चिकित्सा) के पद भी हैं।
ARMY Agniveer Admit Card 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
- सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार क्रेडेंशियल जैसे यूजर नेम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें।
- अब एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम