Indian Army Agniveer Admit Card 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 15 मई को होगा जारी, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | May 6, 2026 | 05:03 PM IST | 2 mins read
इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारतीय सेना (Join Indian Army) ने अग्निवीर पदों के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CCE) 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, इंडियन आर्मी अग्निवीर सीसीई 2026 एडमिट कार्ड 15 मई से आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अग्निवीर सीसीई एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का विवरण, फोटो व हस्ताक्षर और परीक्षा दिवस संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश जांच सकेंगे।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “अग्निवीरों और जेसीओ/ओआर के लिए ऑनलाइन सीईई (कंटीन्यूअस एंड इक्वलाइजेशन) परीक्षा 1 जून, 2026 से 15 जून, 2026 तक चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी।” परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर इंडियन आर्मी अग्निवीर सीसीई एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
अधिकारियों ने बताया कि जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र निरस्त किए गए थे, उन्हें 15 मई 2026 तक आवेदन शुल्क का रिफंड कर दिया जाएगा। यह राशि उसी भुगतान माध्यम (जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग) के जरिए वापस जमा की जाएगी, जिसका उपयोग अभ्यर्थियों ने पंजीकरण के समय किया था।
भारतीय सेना ने हाल ही में आधिकारिक सैंपल प्रश्न पत्र जारी किए हैं। उम्मीदवारों को जून में होने वाली परीक्षा से पहले परीक्षा पैटर्न को समझने और अपनी रणनीति को बेहतर बनाने के लिए joinindianarmy.nic.in पोर्टल से अग्निवीर सीसीई सैंपल प्रश्न पत्रों को डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।
भारतीय सेना अग्निवीर सीसीई भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/ पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण चरण शामिल है। कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2026 के माध्यम से भारतीय सेना में अग्निवीर के तहत सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी, ट्रेड्समैन, जेसीओ, हवलदार शिक्षा, सिपाही फार्मा और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग सहायक/पशु चिकित्सा) जैसे जेसीओ/ओआर रैंकों के पद शामिल हैं।
Indian Army Agniveer CCE Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अग्निवीर सीसीई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:
- भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
- ‘अग्निवीर सीसीई एडमिट कार्ड 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- अग्निवीर सीसीई हाल टिकट 2026 जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा