Saurabh Pandey | April 27, 2026 | 06:20 PM IST | 1 min read
इंडियन आर्मी सीएसबीओ ग्रेड 2 ग्रुप सी भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-3 (21,700 + भत्ते) पर नियुक्त किया जाएगा और वे भारत में कहीं भी सेवा देने के लिए उत्तरदायी होंगे।

नई दिल्ली : भारतीय सेना ने सीएसबीओ ग्रेड 2 ग्रुप सी भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। इंडियन आर्मी की तरफ से विभिन्न श्रेणियों में 190 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
इंडियन आर्मी सीएसबीओ ग्रेड 2 ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 से 25 वर्ष होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
इंडियन आर्मी सीएसबीओ ग्रेड 2 ग्रुप सी भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल है। लिखित परीक्षा में चार खंड होंगे - सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी और संख्यात्मक योग्यता, सभी वस्तुनिष्ठ प्रारूप में होंगे।
श्रेणी | रिक्तियों की संख्या |
अनारक्षित | 94 |
अनुसूचित जाति | 22 |
अनुसूचित जनजाति | 12 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 43 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 19 |
कुल रिक्तियां (Total) | 190 |
Also read UKPSC Lecturer Admit Card 2026: उत्तराखंड लेक्चरर एडमिट कार्ड भौतिकी और नागरिक शास्त्र के लिए जारी
इंडियन आर्मी सीएसबीओ ग्रेड 2 भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) तथा अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।