India Post GDS Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन स्थिति लिंक सक्रिय, प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | March 16, 2025 | 03:28 PM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश भर में कुल 21,413 पदों को भरना है। उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10 के अंकों से तैयार मेरिट सूची के आधार पर होगा।
नई दिल्ली: इंडिया पोस्ट (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के लिए आवेदन स्थिति लिंक सक्रिय कर दी है। भारतीय डाक जीडीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 आवेदन स्थिति की जांच के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारतीय डाक विभाग में जीडीएस के कुल 21,413 पदों को भरा जाएगा। चयन के लिए कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
आवेदकों को सिस्टम द्वारा तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंडिया डाक जीडीएस 2025 मेरिट सूची कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की गई थी।
भारतीय डाक विभाग जीडीएस ऑनलाइन पोर्टल पर नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों की सूची जारी करेगा। परिणाम घोषित होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को परिणाम और भौतिक सत्यापन की तिथियों आदि के बारे में सूचित किया जाएगा। आवेदक को कंप्यूटर नॉलेज के साथ साइकिल चलाना आना चाहिए।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 के तहत शाखा पोस्ट मास्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 9,380 - 12,000 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं, सहायक शाखा पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) / डाक सेवक को 10,000 - 24,470 रुपए प्रति माह सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
India Post GDS Application Status 2025: आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से इंडिया पोस्ट जीडीएस एप्लीकेशन स्टेट्स 2025 की जांच कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘अप्लाई ऑनलाइन’ टैब पर फिर ‘एप्लीकेशन स्टेट्स’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन स्थिति जांचें, पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार