IIT Mandi ने HPKVN के सहयोग से हिमाचल के 54 युवाओं को दिया मशीन लर्निंग प्रशिक्षण
Santosh Kumar | March 2, 2024 | 04:12 PM IST | 1 min read
प्रशिक्षण कार्यक्रम आईआईटी मंडी द्वारा 29 जनवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक आयोजित किया गया। इसके तहत प्रतिभागियों को मशीन लर्निंग के व्यावहारिक ज्ञान के बारे में सिखाया गया।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी (आईआईटी मंडी) ने हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन) के सहयोग से राज्य में 10वें कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस दौरान संस्थान ने युवाओं के साथ मशीन लर्निंग को लेकर अपने अनुभव साझा किए और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए 54 युवाओं को मशीन लर्निंग का प्रशिक्षण दिया।
भारत में मशीन लर्निंग और एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मांग बढ़ रही है। इसी के चलते हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए हर वर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम इस बार 29 जनवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत प्रतिभागियों को मशीन लर्निंग के व्यावहारिक ज्ञान और कौशल के बारे में सिखाया गया।
जानकारी के लिए बता दें कि भारत में अब एमएल प्रोफेशनल्स के क्षेत्र में तेजी देखी जा रही है, जिसे देश के मजबूत आईटी और सॉफ्टवेयर सेवा क्षेत्र ने बढ़ावा दिया है। बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और दिल्ली-एनसीआर जैसे प्रमुख आईटी क्षेत्र एआई और एमएल नौकरी के अवसरों के केंद्र बन गए हैं।
भारत में एमएल पेशेवरों के लिए वेतन सीमा 3-6 लाख रुपये प्रति वर्ष है। ऐसे में आईआईटी मंडी हिमाचल के युवाओं को भविष्य के लिए सशक्त बना रहा है। कार्यक्रम में बोलते हुए, आईआईटी मंडी के प्रमुख तुषार जैन ने पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की।
उन्होंने कहा कि IoT और रोबोटिक्स के साथ मशीन लर्निंग पर एक महीने के इन पाठ्यक्रमों ने कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित किया और इन उत्साही युवाओं की रोजगार क्षमता और आर्थिक संभावनाओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अगली खबर
]UPSSSC Pharmaceutical Recruitment 2024: यूपी फार्मासिस्ट भर्ती की लास्ट डेट कल, upsssc.gov.in से करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक यूपीएसएसएससी आयुर्वेदिक भर्ती के 1002 पदों के लिए पंजीकरण नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी