IIT Madras: आईआईटी मद्रास 28 फरवरी और 1 मार्च को ‘IInvenTiv 2025’ नेशनल एक्सपो के तीसरे संस्करण का आयोजन करेगा
Abhay Pratap Singh | January 16, 2025 | 01:54 PM IST | 2 mins read
आईइन्वेंटिव 2025 कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों के तकनीकी नवाचारों पर एक कॉफी टेबल बुक जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को ‘IInvenTiv 2025’ नेशनल एक्सपो के तीसरे संस्करण का आयोजन करेगा। आईइन्वेंटिव 2025 में देश के तकनीकी संस्थानों के अत्याधुनिक शोध को प्रदर्शित किया जाएगा। ‘आईइन्वेंटिव 2025’ भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
‘IInvenTiv 2025’ में सभी आईआईटी, एनआईटी, आईआईएससी और आईआईएसईआर के अलावा शीर्ष सरकारी और निजी इंजीनियरिंग संस्थानों की आर&डी प्रोजेक्ट शामिल होंगी, जो एनआईआरएफ रैंकिंग में शीर्ष 50 में हैं। इस राष्ट्रीय एक्सपो का उद्देश्य उद्योग जगत में तकनीकी सफलताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना और बेहतर उद्योग-अकादमिक सहयोग हासिल करना है।
इस वर्ष नेशनल एक्सपो में भाग लेने वाले संस्थानों (लगभग 300) द्वारा बड़ी संख्या में प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें इन संस्थानों के अनुसंधान एवं विकास (R&D) के आधार पर शुरू किए गए स्टार्टअप्स का भी प्रतिनिधित्व होगा। विशेष जोर मेच्योर टीआरएल (टेक्नोलॉजी रेडीनेस लेवल) चरण 7-9 में प्रौद्योगिकियों पर दिया जाएगा, जो व्यावसायीकरण के लिए तैयार हैं।
आईआईटी, एनआईटी, आईआईएससी और आईआईएसईआर के अलावा एनआईआरएफ रैंकिंग में शीर्ष 50 से भाग लेने वाले संस्थानों के साथ कार्यक्रम का दूसरा संस्करण जनवरी 2024 में आईआईटी हैदराबाद में आयोजित किया गया था। आईआईटी मद्रास अब तीसरे संस्करण की मेजबानी करेगा। इस कार्यक्रम में विषयगत क्षेत्रों पर पूर्ण वार्ता और पैनल चर्चा भी शामिल है।
आईइन्वेंटिव 2025 का उद्घाटन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा 28 फरवरी 2025 को आईआईटी मद्रास परिसर में किया जाएगा। IInvenTiv की शुरुआत 2022 में आईआईटी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के रूप में की गई थी, जिसमें केवल IIT से अनुसंधान एवं विकास को शामिल किया गया था।
आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो वी. कामकोटि ने कहा, “आईइन्वेंटिव 2025 दो दिवसीय कार्यक्रम संस्थानों के आविष्कारों और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के लिए है। इस कार्यक्रम में निवेशक और बड़े उद्योग भाग लेंगे, जिससे उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।” कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों के तकनीकी नवाचारों पर एक कॉफी टेबल बुक जारी की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार