Abhay Pratap Singh | April 19, 2025 | 12:56 PM IST | 2 mins read
BITSAT 2025 परीक्षा सत्र-1 के लिए 26 मई से 30 मई तक और सत्र-2 के लिए 22 जून से 26 जून तक आयोजित की जाएगी।
Prepare for BITSAT 2027 with this ebook featuring 30 important chapters from Physics, Chemistry, Maths, English and Logical Reasoning, plus preparation tips.
Download EBook
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स) पिलानी ने बिट्स एडमिशन टेस्ट 2025 (BITSAT 2025) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट बिट्स पिलानी की आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com के माध्यम से बिटसैट 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
BITSAT 2027: Chapter-wise Weightage | High Scoring Chapters
BITAT 2027: 30 Most Important Chapters | Important Notes & Formulas
Latest: BITSAT 2027 Expected Questions
इससे पहले, बिटसैट 2025 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 18 अप्रैल तय की गई थी। BITSAT 2025 का आयोजन पिलानी, गोवा और हैदराबाद में स्थित BITS परिसरों में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE), बैचलर ऑफ फार्मेसी (BPharm) और मास्टर ऑफ साइंस (MSc) में एकीकृत डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
कैंडिडेट सत्र-1/सत्र-2 और दोनों सत्रों के लिए बिटसैट 2025 आवेदन शुल्क की जांच कर सकते हैं:
बीटसैट 2025 सत्र-1/सत्र-2 - भारतीय और नेपाल (पुरुष) उम्मीदवारों को 3500 रुपए, महिला/ट्रांसजेंडर आवेदकों को 3000 रुपए और दुबई के (पुरुष/महिला/ट्रांसजेंडर) कैंडिडेट को 7150 रुपए शुल्क देना होगा।
बीटसैट 2025 सत्र-1 और सत्र-2 - भारतीय और नेपाल (पुरुष) उम्मीदवारों को 5500 रुपए, महिला/ट्रांसजेंडर आवेदकों को 4500 रुपए तथा ट्रांसजेंडर के लिए दुबई के (पुरुष/महिला/ट्रांसजेंडर) कैंडिडेट को 9150 रुपए शुल्क देना होगा।
Also readVITEEE 2025 Admit Card: वीआईटीईईई एडमिट कार्ड viteee.vit.ac.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
BITSAT 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10 और कक्षा 12 की मार्कशीट अपलोड करनी होगी। कक्षा 12 में अध्ययनरत छात्रों को आवेदन के समय केवल अपनी कक्षा 10 की मार्कशीट अपलोड करनी होगी। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 29 अप्रैल से 1 मई तक BITSAT 2025 आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे।
बिट्स एडमिशन टेस्ट 2025 का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दोनों सत्रों की परीक्षा के लिए तिथियों की जांच नीचे कर सकते हैं:
संस्थान 13 मई को परीक्षा केंद्र आवंटन की घोषणा करेगा। उम्मीदवार 13 मई से 16 मई के बीच अपनी परीक्षा तिथि और स्लॉट आरक्षित कर सकते हैं। परीक्षा के दिन के निर्देशों के साथ सत्र 1 के लिए बिटसैट 2025 एडमिट कार्ड 23 मई से डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट पर जाएं।