IITM Sambalpur University: आईआईटी मद्रास-संबलपुर विश्वविद्यालय रिसर्च और शिक्षा के क्षेत्र में साथ करेंगे काम
Saurabh Pandey | May 6, 2024 | 03:45 PM IST | 1 min read
आईआईटी मद्रास और संबलपुर विश्वविद्यालय ने विकसित भारत के उद्देश्यों को साकार करने के लिए मिलकर यह कदम उठाया है।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) और ओडिशा में संबलपुर विश्वविद्यालय ने अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में एक साथ मिलकर काम करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों संस्थान सामग्री और प्रकाशनों के अलावा छात्रों और संकाय, शैक्षणिक और सूचनाओं के आदान-प्रदान की दिशा में भी काम करेंगे।
आईआईटी मद्रास और संबलपुर विश्वविद्यालय की तरफ से किए गए इस समझौते के लिए आईआईटी मद्रास परिसर में हस्ताक्षर किए गए। हस्ताक्षरकर्ताओं में प्रो. वी. कामकोटि, निदेशक, आईआईटी मद्रास, डॉ. नृपराज साहू, रजिस्ट्रार, संबलपुर विश्वविद्यालय, प्रो. बसंत कुमार मोहंती, निदेशक, संबलपुर विश्वविद्यालय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एसयूआईआईटी), संबलपुर विश्वविद्यालय और प्रो. प्रताप हरिदोस, डीन (शैक्षणिक पाठ्यक्रम), आईआईटी मद्रास शामिल हैं।
आईआईटी मद्रास के निदेशक, प्रोफेसर वी कामकोटि ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों को अपने बीच बहुत मजबूत सहयोग विकसित करना चाहिए। यह एक और कदम है जो आईआईटी मद्रास और संबलपुर विश्वविद्यालय ने विकसित भारत के उद्देश्यों को साकार करने के लिए मिलकर उठाया है।
प्रोफेसर मोहंती ने जताया आईआईटी मद्रास का आभार
एसयूआईआईटी, संबलपुर विश्वविद्यालय के निदेशक, प्रोफेसर बसंत कुमार मोहंती ने कहा कि आईआईटी मद्रास के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करना निश्चित रूप से संबलपुर विश्वविद्यालय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एसयूआईआईटी) के लिए एक मील का पत्थर होगा। यह समझौता ज्ञापन एसयूआईआईटी को पाठ्यक्रम विकास, क्रेडिट ट्रांसफर के माध्यम से छात्र विनिमय कार्यक्रम, कौशल विकास कार्यक्रम, संयुक्त अनुसंधान और एआई, साइबर सुरक्षा, चिप डिजाइन और हरित प्रौद्योगिकी के उभरते क्षेत्रों पर सहयोग के लिए आईआईटी मद्रास के संकाय समूह के साथ मिलकर काम करने में मदद करेगा।
Also read IIT Madras: आईआईटी मद्रास ने एमटेक इन ई-मोबिलिटी कार्यक्रम किया शुरू, 26 मई तक आवेदन का मौका
प्रोफेसर बसंत कुमार मोहंती ने कहा कि मैं एसयूआईआईटी, संबलपुर विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रोफेसर कामकोटि, निदेशक आईआईटी, मद्रास का आभारी हूं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र