IIT Madras Pravartak ने डेटाबेस इंजीनियरिंग हैकथॉन में भाग लेने के लिए मांगे आवेदन, अंतिम तिथि 24 नवंबर
Santosh Kumar | November 13, 2024 | 12:56 PM IST | 1 min read
डेटाबेस इंजीनियरिंग हैकथॉन में शीर्ष टीमों को इनक्यूबेशन, प्रमाणन और आईआईटी मद्रास में अनुसंधान समुदाय के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।
नई दिल्ली: आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने डेटाबेस इंजीनियरिंग हैकाथॉन के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस हैकाथॉन का उद्देश्य देश के अग्रणी डेवलपर्स और इंजीनियरों को एक साथ लाकर डेटाबेस से जुड़ी महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान खोजना है। इस कार्यक्रम में जीतने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि मिलेगी। आवेदन की जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
डेटाबेस इंजीनियरिंग हैकथॉन में भाग लेने के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2024 है। उम्मीदवार दिए गए लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं –https://www.hackerearth.com/challenges/hackathon/iitm-pravartak/
IIT Madras Pravartak: प्रतिभागियों को मिलेगी पुरस्कार राशि
इसके तहत प्रतिभागियों को डेटाबेस इंजीनियरिंग में अपनी विशेषज्ञता दिखाने और पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। प्रथम स्थान पाने वाले विजेता को 3 लाख रुपये, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पाने वाले विजेताओं को क्रमशः 2 और 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि ने कहा कि हैकथॉन देश भर के डेवलपर्स को वास्तविक दुनिया की तकनीकी चुनौतियों से जोड़ने और डेटाबेस इंजीनियरिंग में नवाचार को बढ़ावा देने का एक प्रयास है।
प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे
इसमें शीर्ष टीमों को इनक्यूबेशन, प्रमाणन और आईआईटी मद्रास में अनुसंधान समुदाय के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। प्रवर्तक फाउंडेशन के सीईओ एमजे शंकर रमन ने कहा, "हमारा उद्देश्य डेटाबेस सिस्टम में नवाचार को बढ़ावा देना है।
यह हैकाथॉन प्रतिभागियों को अपने तकनीकी कौशल को निखारने और डेटा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे और शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को विशेष मान्यता दी जाएगी।
बता दें कि आईआईटी-एम प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज एक सेक्शन 8 कंपनी है जो सेंसर, नेटवर्किंग और कंट्रोल सिस्टम में इनोवेशन पर काम करती है। यह भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है और आईआईटी मद्रास द्वारा संचालित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल