Trusted Source Image

IOCL Non-Executive Recruitment 2025: इंडियन ऑयल नॉन एग्जिक्यूटिव भर्ती पंजीकरण शुरू, आवेदन शुल्क जानें

Saurabh Pandey | December 20, 2025 | 05:42 PM IST | 2 mins read

आईओसीएल जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट भर्ती 2025 के तहत सात अलग-अलग पोस्ट कोड में कुल 343 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इनमें से सबसे अधिक रिक्तियां जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (प्रोडक्शन) के लिए हैं।

आईओसीएल भर्ती में कंप्यूटर आधारित परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
आईओसीएल भर्ती में कंप्यूटर आधारित परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने नॉन एग्जिक्यूटिव पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 9 जनवरी, 2026 तक है।

आईओसीएल नॉन एग्जिक्यूटिव भर्ती के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र ही आयु प्रमाण के रूप में स्वीकार्य होगा।

IOCL Non Executive Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

आईओसीएल गैर-कार्यकारी कार्मिक भर्ती 2025-26 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन भुगतान माध्यम से ही करना होगा। आवेदन शुल्क भुगतान का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) - 300 रुपये।
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबी और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

IOCL Non Executive Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या

आईओसीएल जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट भर्ती 2025 के तहत सात अलग-अलग पोस्ट कोड में कुल 343 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इनमें से सबसे अधिक रिक्तियां जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (प्रोडक्शन) के लिए हैं। ये पद प्रोडक्शन, पी एंड यू, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन और क्वालिटी कंट्रोल विभागों के साथ-साथ विभिन्न रिफाइनरियों में वितरित किए गए हैं।

पोस्ट कोड
पद का नाम
कुल रिक्तियां
201
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (प्रोडक्शन)
232
202
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (P&U)
37
203
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (P&U-O&M)
22
204
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (इलेक्ट्रिकल)
12
205
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (मैकेनिकल)
14
206
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (इंस्ट्रूमेंटेशन)
6
208
जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट-IV
20
207
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (फायर एंड सेफ्टी)
51
कुल

394

Also read Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान वीडीओ कटऑफ अंक जारी, स्क्रूटिनी के लिए 22-28 दिसंबर तक करें आवेदन

IOCL Non Executive Exam 2025: परीक्षा पैटर्न

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में एक वस्तुनिष्ठ प्रकार का प्रश्नपत्र होगा, जिसमें 100 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और सीबीटी को पूरा करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की जाएगी और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

आईओसीएल नॉन एग्जिक्यूटिव भर्ती परीक्षा में वैलिड कॉल लेटर और फोटो पहचान पत्र के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के लिए निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की जाएगी और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

आईओसीएल नॉन एग्जिक्यूटिव भर्ती चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और स्किल/दक्षता/शारीरिक परीक्षा (एसपीपीटी) शामिल होगी। एसपीपीटी क्वालीफाइंग आधारित होगी।

Iocl non executive recruitment 2025: क्वालीफाइंग मार्क्स

एसपीपीटी के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को कंप्यूटर आधारित परीक्षा में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। आरक्षित पदों के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग आदिवासी उम्मीदवारों को सीबीटी में न्यूनतम अर्हता अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications